श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी किया Ram Mandir निर्माण का Video, आप भी देखें मंदिर की भव्यता
Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का एक भव्य वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कारीगर मंदिर की नक्काशी कर रहे हैं। [Video अंत में है।]
वीडियो में राम मंदिर की भव्यता दिख रही है। जिसे देखकर हर कोई तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा है। वीडियो में गर्भगृह के अलावा मंदिर का बाहरी लुक भी नजर आ रहा है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर कारीगर मंदिर निर्माण करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अगले साल 22 जनवरी को किया जाना है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में और तेजी आई है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है।
यह जानकारी खुद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय ने एक्स पर साझा की है। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र के अलावा मोदी, देश के 4000 संत, महात्मा और समाज की 2500 प्रमुख हस्तियां इस ऐतिहासिक अवसर की गवाह बनेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को X पर लिखा "जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।"
देखें Video:-
लाखों श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे दर्शन
अयोध्या में 2.7 एकड़ जमीन पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया जा रहा है। हालाँकि, पूरे परिसर में लगभग 70 एकड़ भूमि शामिल है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में इतनी जगह होगी कि लाखों श्रद्धालु एक साथ भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications