अयोध्या में भव्य 'दीपोत्सव' आज, 5.51 लाख दीपों की रोशनी से जगमग होगी रामनगरी
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में आज (13 नवंबर) भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए अयोध्या जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। बता दें कि लोगों दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी को दीयों, चित्रों और रंगोली से सजाया गया है। तो वहीं, आज शाम को सरयू नदी के 28 घाटों पर एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। दीयों के जलाए जाने के साथ ही नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड भी बनेगा।
Recommended Video
राम की नगरी अयोध्या में यह दीपोत्सव बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि कुछ वक्त पहले ही राम मंदिर की नींव रखी गई थी। जिसके बाद यह पहला मौका है, जब रामनगरी दिवाली पूरी तरह जगमगा उठी है। संपूर्ण अयोध्या की कल्पना साकार लेती दिख रही है। आज मुख्य दीपोत्सव पर राम की पैड़ी 5.51 लाख दीपों से अयोध्या का वैभव दिखाएगी। तो वहीं, दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार में पहला दीप जलाकर करेंगे।
लोगों के लिए वर्चुअल दीपोत्सव की भी सुविधा की गई है और इस ऐतिहासिक जश्न के साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। बता दें कि वर्चुअल दीपोत्सव में आप भी दीप जलाकर रामलला का आशीर्वाद पा सकते हैं। इसके लिए जल्द नई वेबसाइट लांच की जाएगी। दीप जलाने के बाद श्रद्धालुओं को धन्यवाद-पत्र भी दिया जाएगा। बता दें कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव में वर्चुअली सहभागिता कर रहे हैं।
ये
है
पूरा
कार्यक्रम
अयोध्या
प्रशासन
ने
दीपोत्सव
का
कार्यक्रम
का
भी
जारी
कर
दिया
है।
सरकारी
कार्यक्रम
के
मुताबिक,
शुक्रवार
(13
नवंबर)
दोपहर
तीन
बजे
प्रदेश
की
राज्यपाल
आनंदी
बेन
पटेल
व
मुख्यमंत्री
योगी
आदित्यनाथ
अयोध्या
एयरपोर्ट
पहुंचेंगे।
इसके
पहले
दोपहर
12:00
बजे
साकेत
महाविद्यालय
से
रामकथा
पार्क
तक
भगवान
श्रीराम
के
जीवनवृत्त
पर
11
झांकियां
निकाली
जाएंगी।
अयोध्या
आगमन
के
बाद
राज्यपाल
व
मुख्यमंत्री
3:30
रामलला
के
दर्शन
करेंगे।
हेलीकॉप्टर
से
अयोध्या
आएंगे
भगवान
राम
बता
दें
कि
13
नवंबर
को
मुख्यमंत्री
योगी
आदित्यनाथ
की
अगुवाई
में
राम
कथा
पार्क
पर
भगवान
श्री
राम,
लक्ष्मण
और
सीता
पुष्पक
विमान
हेलीकॉप्टर
से
अयोध्या
आएंगे।
जहां
उनका
स्वागत
होगा।
भरत
मिलाप
का
कार्यक्रम
होगा,
राज्याभिषेक
होगा।
रामलला
के
सामने
जलाएंगे
पहला
दीया
सीएम
रामलला
के
सामने
पहला
दीया
जलाएंगे।
इसके
बाद
4:00
बजे
वह
राम
जन्मभूमि
परिसर
से
रवाना
होंगे।
यहां
से
वह
रामकथा
पार्क
पहुंचेंगे
और
भगवान
श्रीराम
और
माता
सीता
का
स्वागत
करेंगे।
इसके
बाद
राज्याभिषेक
किया
जाएगा।
राज्यपाल
व
मुख्यमंत्री
शाम
5:00
बजे
सरयू
घाट
पर
आरती
में
शामिल
होंगे।
आरती
के
बाद
दीपोत्सव
का
शुभारंभ
होगा।
मुख्यमंत्री
रात
8:00
बजे
सर्किट
हाउस
पहुंचेंगे
और
यहीं
पर
रात्रि
विश्राम
करने
के
बाद
14
नवंबर
की
सुबह
गोरखपुर
के
लिए
रवाना
हो
जाएंगे।