Ram Mandir Ayodhya: ऐसे भक्तों को करना होगा इंतजार, दूर-दूर से आ रहे भक्त जगह-जगह रुके

Ram Mandir Ayodhya: मन में अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखने की इच्छा लेकर बिहार और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अयोध्या में पहले से ही डायवर्जन प्लान लागू करने के साथ ही बाहर से अयोध्या आने वालों के लिए रोक लगा दी गई थी। बावजूद इसके बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित देश के कई अन्य राज्यों से रामभक्तों के अयोध्या आने का सिलसिला जारी है।

ram-mandir-ayodhya-such-devotees-will-have-to-wait-devotees-coming-from

सोमवार को पीएम मोदी समेत वीवीआईपी के आगमन को ध्यान में रखते हुए अयोध्या के रास्तों को सील कर दिया गया है। सुल्तानपुर अयोध्या मार्ग पर सुल्तानपुर से ही वाहनों को रोक दिया गया है।

ऐसे में अयोध्या पहुंचने के लिए सुल्तानपुर से ही पैदल ही अयोध्या पहुंच रहे हैं लेकिन अयोध्या एयरपोर्ट के समीप सभी को रोक दिया जा रहा है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले भक्त सोमवार को अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वीवीआईपी का प्रस्थान हो जाने के बाद रास्तों को खोला जाएगा। उसके बाद ही दूर-दराज से आने वाले या आसपास के राम भक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन की अनुमति मिली।

पटना से अयोध्या पहुंचे गौतम, रवि और रविकांत तथा महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंचे संदीप प्रजापति ने बताया कि इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से देखने के लिए निकले थे लेकिन रोक लगाए जाने के चलते सोमवार को वे अयोध्या राम मंदिर के पास नहीं पहुंच पा रहे हैं लेकिन हर हाल में वे प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के बाद ही वापस लौटेंगे। इसके लिए उन्हें भले ही दो चार दिन इंतजार करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+