अयोध्या में प्रियंका गांधी बोलीं- पूरी दुनिया का दौरा किया, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र के गांव नहीं गए पीएम

अयोध्या। लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों ने मतदातओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अयोध्या पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 5 साल तक दुनिया का दौरा किया और सभी को गले लगाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपने लोगों से गले मिलने का समय नहीं रहा।

कुमारगंज में लगाई चौपाल

कुमारगंज में लगाई चौपाल

शुक्रवार को अयोध्या पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुमारगंज में एक 'चौपाल' का आयोजन कर स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आदिलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बीपत तिवारी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मैंने लोगों से पूछा कि क्या पीएम वाराणसी के गांवों का दौरा करते हैं, तो मुझे जवाब मिला कि वह नहीं जाते हैं। मैं आश्चर्यचकित थी क्योंकि उनका प्रचार ऐसा है कि मुझे लगा कि वह कुछ कर रहे होंगे। उन्होंने पूरी दुनिया का दौरा किया और सभी को गले लगाया, लेकिन पीएम के पास अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को गले लगाने का समय नहीं है।

अब झूठ बोलने की राजनीत नहीं चलेंगी

अब झूठ बोलने की राजनीत नहीं चलेंगी

उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। जनता सब समझती है, अब झूठ बोलने की राजनीत नहीं चलने वाली। जनता झूठ बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी। बता दें कि प्रियंका गांधी शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद प्रियंका ने अपने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के मोहनगंज और शंकरगंज पहुंचीं। यहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें देखने और उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रही।

देश में किसान विरोध और नौजवान विरोधी सरकार: प्रियंका

देश में किसान विरोध और नौजवान विरोधी सरकार: प्रियंका

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता विरोधी, किसान विरोधी और नौजवान विरोधी सरकार है। ये काम नहीं करना चाहती है और आपकी आवाज भी नहीं सुनना चाहती है। इस सरकार का दिल केवल उद्योगपतियों के लिए है और नौजवान अगर आवाज उठाते हैं तो उनको लाठियां खाने को मिलती हैं। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के शासन में बेरोजगारों पर लाठियां बरसाई गईं। किसान कर्ज में डूबे हुए हैं और उनकी कोई मदद नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+