लुधियाना जा रही युवती से बस स्टेशन पर गैंगरेप, मां के पास जाने के लिए घर से निकली थी
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक प्राइवेट बस कंडक्टर व उसके सहयोगी ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं, पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज है। घटना बुधवार रात दो बजे के आसपास की बताई जा रही है।
Recommended Video

मामला अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन के पास का है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया है कि वह अपने मां-भाई के पास लुधियाना जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि जब युवती लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी देर रात मौका पाकर दोनों आरोपियों ने बस स्टैंड के बगल की दुकान के पीछे ले जाकर युवती का मुंह बांध दिया और उसके साथ बलात्कार किया। सुबह होने पर युवती ने नजदीकी पुलिस चौकी सिविल लाइन में अपने साथ हुई वारदात की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कंडक्टर लवकुश व उसके सहयोगी मुन्ना यादव को गिरफ्तार करते हुए उसके प्राइवेट बस को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस की मानें तो एक आरोपी की पहचान लवकुश निवासी हैदरगंज थाना क्षेत्र जनपद अयोध्या व दूसरे आरोपी की पहचान मुन्ना थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर की रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद कोतवाली ले आई। यहां युवती की तहरीर पर दोनों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 डी, 504 व 506 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
उधर, पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक प्राइवेट बस पर रहते हैं। इसमें लवकुश बस का परिचालक है और मुन्ना सहायक के रूप में बस कर कार्य करता है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रथम दृष्टया में पुलिस का मानना है कि एक आरोपी भी युवती के इलाके का है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपने मां और भाई से मिलने लुधियाना जाने की बात कही है जबकि युवती की मां घर पर ही रहती है।
नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया है कि युवती की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती के मां के गांव में रहने की पुष्टि हो चुकी है जबकि युवती के इलाके के रहने वाले युवक की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications