राम मंदिर के लिए 6 दिसंबर को आत्मदाह करने वाले स्वामी परमहंस दास गिरफ्तार
फैजाबाद। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर 6 दिसंबर को आत्मदाह का ऐलान करने वाले तपस्वी छावनी के संत स्वामी परमहंस दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने परमहंस को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। परमहंस दास ने बाबर विचारधारा विध्वंस महायज्ञ करने के साथ ऐलान किया था कि सीतामढ़ी से लाई मिट्टी से तिलक करके वह 6 दिसंबर की दोपहर 12 बजे आत्मदाह कर लेंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने सरकार को 5 दिसंबर की डेडलाइन घोषित कर दी है।

राम मंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन कर चुके स्वामी परमहंस दास एक बार फिर शासन प्रशासन को मुश्किल में डालने वाले हैं। बता दें कि परमहंस ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 5 दिसंबर तक सरकार राम मंदिर निर्माण पर कोई ठोस पहल नहीं करती है तो वह 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आत्मदाह कर लेंगे। इसके लिए संत परमहंस दास ने अपने मंदिर तपस्वी छावनी पर बाबर विचारधारा विध्वंस महायज्ञ भी कर चुके हैं।

परमहंस आत्मदाह का ऐलान करते हए कहा था कि बाबर तो मर गया लेकिन 2% कट्टर मुस्लिम अभी भी हैं जो उनके विचारों से प्रभावित हैं। इसलिए यह महायज्ञ किया गया है कि वे भी देश के प्रति समर्पित हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगत सिंह हंसते हुए देश के लिए शहीद हो गए और मरते हुए कह गए एक भगत सिंह शहीद हो रहा है तो हजारों भगत सिंह पैदा होंगे उसी तर्ज पर परमहंस ने भी कहा कि वे राम मंदिर के लिए जान दे देंगे और फिर हर गली में परमहंस पैदा होंगे। इससे पूर्व परमहंस भदोही पहुंचकर सीता समाहित स्थल से मिट्टी लाकर अपने मंदिर में रखा और कहा कि यही मिट्टी माथे पर लगा कर आत्मदाह करेंगे।
ये भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसा: आजम खान ने कहा- कौन लाया था गोश्त, इसकी जांच हो
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications