अयोध्या: सरयू नदी में देखे गए दो दर्जन मगरमच्छ, प्रशासन ने स्नान करने वालों को किया सतर्क

अयोध्या। अयोध्या की सरयू नदी में मगरमच्छ देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। सरयू नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि 10 से 12 मगरमच्छ सफेद रंग के जिनकी लंबाई 10 से 12 फीट है वह सरयू के लक्ष्मण घाट से नया घाट बीच तैरते नजर आए। जिला प्रशासन ने सरयू में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सचेत कर दिया है कि वह ज्यादा गहरे पानी में ना जाएं और किनारे स्नान कर बाहर निकल आएं। स्नान घाटों पर जिला प्रशासन ने पुलिस बल भी लगा दिया है, ताकि किसी भी अनहोनी की आशंका पर तुंरत कार्रवाई हो सके।

many crocodile seen in saryu river in ayodhya

मगरमच्छ के शिकार बन सकते हैं श्रद्धालु

सरयू नदी में अचानक मगरमच्छों की मौजूदगी ने श्रद्धालु के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है। देश-विदेश से राम नगरी अयोध्या में लाखों श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आते हैं जिसमें वे सरयू स्नान भी करते हैं। ऐसे में श्रद्धालु मगरमच्छ के शिकार भी बन सकते हैं। मगरमच्छ देखे जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में वन विभाग को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने भी मगरमच्छों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन ज्यादा पानी होने के कारण मगरमच्छों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

many crocodile seen in saryu river in ayodhya

पुलिस कर रही घाटों पर निगरानी

एहतियातन स्नान घाटों पर पुलिस बल लगा दिया गया है साथ ही पीएसी की जल पुलिस भी स्नान घाटों पर नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण घाट से नया घाट के बीच इन मगरमच्छों को देखा गया है जो बीच में रेत में भी घूमते नजर आए। हालांकि वन विभाग की टीम ने कोशिश तो की पकड़ने की लेकिन सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है की5 सर्च के दौरान 10 से 12 मगरमच्छ लगभग 10 से 12 फीट के नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+