Ayodhya News: 'खइके पान बनारस वाला...' गाने पर डांस करते वक्त जमीन पर गिरा अधेड़, मौत: Video Viral

UP Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में 'खइके पान बनारस वाला' गाने पर डांस करते वक्त एक शख्स की मौत हो गई। इस दौरान लोग मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, ऐसे में मौत की घटना भी रिकॉर्ड हो गई।

UP Ayodhya News: शादी विवाह में गाने पर डांस करने के दौरान अब मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हार्टअटैक के चलते मौत हो रही हैं वहीं कुछ लोगों द्वारा मौत का अन्य कारण भी बताया गया था। फिलहाल ऐसा ही एक मामला अयोध्या से सामने आया है।

अयोध्या में बेटे की शादी से पहले तेल हल्दी रस्म के दिन एक पिता डीजे पर बज रहे गाने डांस कर रहा था। डांस के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग मोबाइल में वीडियो भी बना रहे थे। डांस करते दौरान ही दूल्हे का पिता अचानक से धरती पर गिरा और उसकी मौत हो गई।

man-no-more-while-dancing-in-ups-ayodhya-video-viral

दूल्हे के पिता की मौत हो जाने के चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं 14 जुलाई को युवक की शादी होने वाली थी लेकिन पिता की मौत हो जाने के चलते शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घटना से मृतक के घर ही नहीं पूरे इलाके में लोग दुखी हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के पैगंबरनगर इलाके के बसौढ़ी मजरे का है। बताया जा रहा है कि मजरे में रहने वाले 45 वर्षीय दिलशाद नामक एक व्यक्ति के बेटे की शादी 14 जुलाई को तय थी। ऐसे में बीते मंगलवार को उसके घर में हल्दी तेल की रस्म चल रही थी।

रस्म के दौरान दिलशाद के रिश्तेदारी और उनके जान पहचान के लोग गाना बजा कर डांस भी कर रहे थे। इसी दौरान दिलशाद भी वहां पहुंचे और लोगों ने उन्हें भी बेटे की शादी की खुशी में डांस करने के लिए आमंत्रित कर दिया। उसके बाद दिलशाद भी पहुंच गए और झूमने नाचने लगे।

करीब आधे घंटे नाचने के दौरान जब साउंड सिस्टम पर 'खईके पान बनारस वाला' गाना बजाया गया उस समय तक दिलशाद की हालत ठीक थी और नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक वे जमीन पर गिर गए। गिरने के बाद वहां मौजूद लोग उनके पास पहुंचे और तत्काल उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं डांस के दौरान गांव रिश्तेदारी के लोग मोबाइल में डांस का वीडियो बना रहे थे। ऐसे में यह पूरी घटना मोबाइल में कैद हो गई। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देखकर लोगों द्वारा तरह-तरह की बात कहीं जा रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि हार्टअटैक के चलते दिलशाद की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+