अयोध्या: लेखपाल को नहीं दी रिश्वत तो गरीब विधवा को बना दिया करोड़पति!
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक लेखपाल ने मामूली हैसियत वाली विधवा महिला को करोड़पति बना दिया। गरीबी से लड़ रही विधवा महिला अपने बेटे को छात्रवृत्ति दिलाना चाहती थी। इसी आस में आय प्रमाणपत्र बनवाने तहसील पहुंचीं। दौड़-भाग के बाद छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई को आय प्रमाणपत्र भी जारी तो हुआ, लेकिन नाराज लेखपाल ने उसकी आय पांच करोड़ सालाना लिख दी। अब विधवा इंसाफ के लिए भटक रही है।

दरअसल, मामला अयोध्या के बीकापुर तहसील का है। तारा देवी ने अपने बेटे की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। लेकिन सुविधा शुल्क न देने पर लेखपाल ने ऐसी रिपोर्ट लगाई कि मां-बेटा के होश उड़ गए। आय प्रमाणपत्र में हुई गड़बड़ी की वजह से वह छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सका। बता दें कि प्रमाणपत्र छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख के दिन 30 जुलाई को जारी किया गया। अब अमित की मां तारादेवी ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
मामला उजागर होने के बाद से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा है, हालांकि अब तक लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पहले तहसील क्षेत्र के मानापुर निवासी अमित ने छात्रवृत्ति का आवेदनपत्र भरने के लिए आय प्रमाणपत्र का आवेदन किया था। छात्र की मां तारादेवी का आरोप है कि आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल धीरेंद्र प्रताप यादव ने उससे रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं मिलने पर लेखपाल ने मनमानी रिपोर्ट लगाई। अमित के आय प्रमाणपत्र संख्या 475191013603 में मासिक आय 43 लाख 33 हजार 766 रुपये 67 पैसे व वार्षिक आय पांच करोड़ 20 लाख पांच हजार दो सौ रुपये दर्शायी गई है, जबकि हकीकत यह है कि तारादेवी खेती-बारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications