अयोध्या: पत्नी के साथ किसी और को देखा तो पति ने दोनों पर फेंका बम
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में बम चल गए। पति को पत्नी पर शक था और जब उसने उसके साथ किसी शख्स को देखा तो आपा खो बैठा और बम चलाकर मौके से फरार हो गया। इस बमबाजी में पत्नी और उसके साथ चल रहा शख्स घायल हो गये जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अयोध्या थाना कोतवाली के काशीराम कॉलोनी निवासी जालिम को अपनी पत्नी पर शक था। पत्नी के साथ उसने मनोज यादव नाम के शख्स को देखा तो वह गुस्सा हो गया और उसने सुतली बम से उस पर हमला कर दिया। बम चलाकर जालिम वहां से भाग गया। बम की चपेट में आने से महिला और मनोज दोनों घायल हो गए। दोनों के हाथ और पैर में चोटें हैं।
महिला और मनोज को पुलिस ने श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दोनों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीओ अमर सिंह ने कहा है कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना में हुई हिंसक झड़प, 30 मिनट तक चले बम और गोलियां