भाग रहे किशोर पर पशु तस्कर होने के शक में गोंडा पुलिस ने चलाई गोली
गोंडा। यूपी में खाकी पर दाग लगाने वाला एक मामला सामने आया है। गोंडा पुलिस पर किशोर को गोली मारने का आरोप लगा है। घायल किशोर को गोंडा की वजीरगंज थाने की पुलिस ने अयोध्या जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

इस मामले में घायल को लेकर अयोध्या आई गोंडा की वजीरगंज पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। घायलों किशोर ने बयान दिया कि उसे पशु तस्कर समझकर पुलिस वालों ने दौड़ा कर गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी है जबकि उसका दूसरा साथी अशोक वजीरगंज पुलिस के कब्जे में है।

घायल साजन नाम का किशोर जौनपुर का रहने वाला है और वह पिकअप गाड़ी से सुल्तानपुर से गोंडा जा रहा था तभी गोंडा पुलिस को लगा कि पिकअप जा रही पशु तस्करों की है। जिसके बाद रुकवाकर पूछताछ की तो किशोर भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। हालांकि गोंडा एसपी का इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं मिला है लेकिन गोंडा पुलिस मामले में लीपापोती में लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications