अयोध्या दौरे पर पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर निर्माण की तैयारियों का लेंगे जायजा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग जिलों के दौरे पर हैं। रविवार को सीएम योगी गोंडा से अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से हालचाल पूछा। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि स्थल का दौरा करेंगे और निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। साथ भजन संध्या स्थल का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अयोध्या के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का भी मुआयना करेंगे।

CM Yogi Adityanath reached Ayodhya to visit will inspection of Ram temple construction

रविवार सुबह उन्होंने बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी का पूजन किया और गर्भगृह की परिक्रमा की। जिसके बाद वह गोंडा पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में अफसरों संग बैठक कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। फिर गोंडा से सीएम अयोध्या पहुंचे। यहां पर हवाई पट्टी पर उनके हेलीकॉप्टर के लैंड होने के बाद भाजपा के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। हेलीपैड से सीएम योगी सड़क मार्ग से सबसे पहले जिला चिकित्सालय पहुंचे। बारिश के बीच मुख्यमंत्री श्री योगी ने जिला अस्पताल के विभिन्न वर्गों का निरीक्षण किया।

जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। सर्किट हाउस में उन्होंने अयोध्या जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। उसके बाद अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। अयोध्या में नवनिर्मित बस स्टॉप का निरीक्षण और भजन संध्या स्थल का निरीक्षण करेंगे। योगी उसके बाद फिर राम की पैड़ी पर अविरल जलधारा का निरीक्षण और हनुमानगढ़ी प्रदर्शन पूजन करने के बाद रामलला के लिए रवाना होंगे। जहां वह रामलला परिसर में मंदिर निर्माण की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के के पदाधिकारियों और संतों से मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+