फैजाबाद / अयोध्या न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

प्रियंका गांधी पर विवादास्पद बयान देने पर फंसे वसीम रिजवी, कांग्रेसियों ने कराया मुकदमा दर्ज

Google Oneindia News

अयोध्या। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने विवादास्पद बयान दिया था। वसीम रिजवी के विवादित बयान को कांग्रेस ने आड़े हाथों लिया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने वसीम रिजवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने की तहरीर अयोध्या कोतवाली नगर में दी है।

case against wasim rizvi after controversial statement on priyanka gandhi

क्या कहा था वसीम रिजवी ने
बुधवार को शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा खूबसूरत हैं उन्हें राजनीति में आने की जरूरत नहीं थी। वह मेरे पास आती तो मैं अपनी फिल्म राम जन्मभूमि में जफर खान की बहू का रोल देता।' साथ ही स्वर्गीय इंदिरा गांधी का परिवार मुस्लिम परिवार है। कांग्रेस पहले ही भगवान राम के वजूद को नकार चुकी है।

case against wasim rizvi after controversial statement on priyanka gandhi

क्या कहा यूथ कांग्रेस के महासचिव ने
यूथ कांग्रेस के महासचिव शरद शुक्ला ने कहा कि भाजपा और उसके लोगों की मानसिकता सामने आ गई है कि यह लोग महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। वसीम रिजवी का आया बयान अमर्यादित है और निंदनीय है। वसीम रिजवी के खिलाफ गैर अमर्यादित टिप्पणी का मुकदमा दर्ज होना ही चाहिए।

ये भी पढ़ें:-प्रियंका गांधी खूबसूरत हैं पहले आती तो फिल्म में बहू को रोल जरूर देता: वसीम रिजवीये भी पढ़ें:-प्रियंका गांधी खूबसूरत हैं पहले आती तो फिल्म में बहू को रोल जरूर देता: वसीम रिजवी

Comments
English summary
case against wasim rizvi after controversial statement on priyanka gandhi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X