अयोध्या के संत-महंत बोले, राम भक्तों के आक्रोश के कारण राज्यों में हार गई भाजपा
अयोध्या। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार पर अयोध्या से संत-महंत व विश्व हिंदू परिषद की प्रतिक्रिया आई है। संतों-महंतों ने कहा कि 15 साल से भाजपा उन प्रदेशों में शासन कर रही थी जिसके बाद अब जनता बदलाव चाह रही थी। वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर पर ठोस पहल न करना भी भाजपा को भारी पड़ा है।
विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि राम भक्तों के आक्रोश के कारण ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। संतो-महंतो ने कहा कि राम मंदिर मामले पर अब केंद्र सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए। केंद्र सरकार राम भक्तों की भावनाओं को समझें और शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाए।
पांच राज्य चुनावों में कांग्रेस का जलवा
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में बहुमत से कहीं ज्यादा सीटें लाकर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ ही कांग्रेस तीनों ही राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि मिजोरम में कांग्रेस को जरूर तगड़ा झटका लगा, जहां पार्टी 10 साल से सत्ता में थी लेकिन इस बार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। मिजोरम में एमएनएफ ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने का दावा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Video: पुलिस की थर्ड डिग्री मिलने पर गुस्साया फौजी, कहा- भगत सिंह, चंद्रशेखर की तरह खुद को खत्म कर दूंगा