प्रेम-प्रसंग में बाधा बना प्रेमिका का पिता शिवशंकर, प्रेमी ने क्लच वॉयर से कर दी हत्या

Ayodhya News, अयोध्या। उत्तर प्रदेश अयोध्या में 21 जनवरी की रात हुई महिला अस्पताल के चौकीदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर उसकी हत्या की गई थी। आरोपी मोईन ने पहले चौकीदार शिवशंकर को अधिक मात्रा में शराब पिलाई और उसकी क्लच वॉयर से गला कसकर हत्या कर दी।

Ayodhya police arrested for murder accused

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि मोईन का संबंध शिवशंकर की बड़ी बेटी के साथ थे। इसे लेकर शिवशंकर ने उसे फटकारा था। यह बात मोईन को नागवार लगी। उसने शिवशंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 21 जनवरी को अपने दोस्त की कार ली और उसके बाद रिकाबगंज पहुंचकर शिवशंकर को शराब का निमंत्रण देकर कार में बैठा लिया।

मसौधा ले जाकर शिवशंकर को मोईन ने शराब पिलाई। नशा अधिक होने पर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने कहाकि पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार, क्लच वॉयर व मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद कर लिया गया है। अयोध्या ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात दिनों के भीतर वारदात का राजफाश कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+