राम मंदिर का नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में भी पास, जानिए कब शुरू होगा काम
अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का काम अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। इसके पीछे की वजह है हाल ही हुई अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक। यह बैठक अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभागार में आयोजित की गई। इसी बैठक में राम मंदिर का नक्शा पास कर दिया गया।
Recommended Video

अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक
संवाददाता के अनुसार, अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष कमिश्नर एमपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ नीरज शुक्ला बोर्ड के पदेन सदस्य डीएम अनुज झा और बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इन सबकी अगुवाई में राम मंदिर का नक्शा पास हुआ।

नए डिजाइन का ऐसा नक्शा हुआ पास
बोर्ड की बैठक में आज राम मंदिर का जो नक्शा पास हुआ, उसे पहले वाले नक्शे से कुछ अलग रखा गया है। पहले के नक्शे के अनुसार, नागर शैली के इस मंदिर परिसर क्षेत्र का दायरा करीब 67 एकड़ में रखा गया था, जिसे नए डिजाइन और ऊंचाई की आवश्यकता के अनुसार 100 से 120 एकड़ में विस्तारित किया जा सकता है। मालूम हो कि, 25 एकड़ की जमीन से अधिक होने पर बोर्ड नक्शा पास करता है। ऐसे में नए नक्शे हेतु कई प्रस्तावों पर विचार किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications