अयोध्या: हाथ-पैर बंधी युवती की लाश का चेहरा जला दिया, बोरे में भरकर खेत में फेंका और लगा दी आग

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार मिशन शक्ति चला रही है लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अयोध्या में युवती की लावारिश मिली है जिसको देखकर लगता है कि मृतका के साथ दरिंदों ने कितना क्रूर सलूक किया होगा। मृतका की हाथ-पैर बंधी अधजली लाश कुमारगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खेत में मिली। ग्रामीणों ने खेत से धुआं उठते देखा तो पास जाने पर युवती की लाश देखी जिसका चेहरा जला दिया गया था। शव को बोरे में भरकर खेत में फेंका गया था और उसमें आग लगाकर बदमाश भाग गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू की। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर पुलिस मामले के जल्द खुलासे की बात कह रही है।

A woman brutally killed and thrown in field

अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव वालों की नजर सड़क किनारे खेत से उठते धुएं की ओर गई। डॉक्टर बद्री प्रसाद सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास रायबरेली-फैजाबाद रोड किनारे खेत में अज्ञात युवती का शव लोगों ने देखा। उसकी पहचान न हो पाए, इसके लिए बदमाशों ने युवती के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जला दिया था। प्लास्टिक के बोरे में हाथ-पैर बंधी लाश को रोड किनारे फेंककर बदमाशों ने उसे आग के हवाले कर दिया और फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर डीआईजी समेत अन्य आलाधिकारी पहुंचे।

पुलिस ने युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने लाल कपड़े पहने हुए हैं। जिस बोरे में भरकर उसे फेंका गया था, वह पूरी तरह से जल चुका था। युवती के कपड़े भी जल गए थे। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और लाश छुपाने के इरादे से उसे यहां लाकर फेंक दिया गया। कुमारगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने इस बारे में कहा है शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+