कोरोना वैक्सीन के डर से टंकी के पीछे यूं छिपी बुजुर्ग महिला, बोलीं- हम मर जाई, VIDEO
इटावा, जून 03: "हम टीका नहीं लगवाई, बुखार आ जाई और हम मर जाई"। ये कहना है कि यूपी के इटावा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का, जिन्हें जिला प्रशासन की टीम कोरोना वैक्सीन लगाने पहुंची थी। "अम्मा वैक्सीनेशन करने वाले आए हैं, बाहर आ जाओ" यह सुनते ही बुजुर्ग महिला घर में रखी अनाज की टंकी के पीछे छिप गई। महिला के चेहरे पर वैक्सीन को लेकर इस कदर खौफ नजर आ रहा था कि वह हेल्थ वर्कर्स के सामने आने को भी तैयार नहीं थी। महिला को किसी तरह घर से बाहर लाया गया, काफी समझाया गया लेकिन इसके बाद भी नहीं मानी। आखिरकार टीम को वहां से लौटना पड़ा, लेकिन हेल्थ वर्कर्स को उम्मीद है कि अगली बार महिला को समझाने पर वह मान वैक्सीनेशन के तैयार हो जाएंगी।
Recommended Video

वैक्सीन लगने के डर से टंकी के पीछे छिपी महिला
कोरोना की वैक्सीन को लेकर लोगों में डर है। इस डर और दूर करने के लिए सरकार की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। जिला प्रशासन की टीम हेल्थ वर्कर्स के साथ गांव-गांव घूम कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी मुहिम के तहत इटावा के इकदिल थानाक्षेत्र के एक गांव में जिला प्रशासन की टीम हेल्थ वर्कर्स के साथ पहुंची। जब यह टीम बुजुर्ग महिला के घर के पास पहुंची तो वह भाग कर घर में चली गई। महिला को बुलाने के लिए वहां मौजूद एक शख्स ने आवाज दी "अम्मा वैक्सीनेशन करने वाले आए हैं, बाहर आओ।" यह सुनते ही महिला इस कदर डर गई कि वह घर में रखी अनाज की टंकी के पीछे छिप गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेल्थ वर्कर्स की टीम बुजुर्ग महिला को किसी तरह समझाकर घर से बाहर ला रही है और उसे समझाने की कोशिश कर रही है। लेकिन महिला टीका लगाने को राजी नहीं होती है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। हेल्थ वर्कर्स का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जब वह दोबारा अम्मा को समझाने जाएंगे तो वो जरूर मान जाएंगी।

जब जंगल की झाड़ियों में छुप गई थी बुजुर्ग महिला
कोरोना के टीके को लेकर अभी भी जागरूकता का अभाव देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी टीका लगवाने से डर रहे हैं। अकेले यूपी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी कुछ ऐसी घटना सामने आई थी। जिले के बड़ी सादड़ी इलाके की किरतपुरा ग्राम पंचायत के गांव बाघेला का खेड़ा में लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए शिविर लगाया गया था। 70 वर्षीय धापू बाई गमेती वैक्सीनेशन से इतनी डरी हुई थीं कि गांव के पास जंगल के झाड़ियों में जाकर छुप गई।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications