लात घुसो से नहीं भरा मन तो दरोगा ने कर दी शर्मनाक हरकत, वायरल वीडियो पर मचा बवाल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो वर्दी को शर्मसार करने वाला है। इस वीडियो को देख लोग भी हैरान हैं और दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला है -

जो वीडियो वायरल हो रहा है वह इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा चौकी इंचार्ज का है। चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी पहले एक व्यक्ति को लात जूतों से पीटते हैं। इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरता है तो वो उस पर बेल्ट की बौछार कर देते हैं।

up

इसका किसी वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिर क्या था यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो देख लोग आक्रोशित हो उठे। वर्दी में इतनी बर्बरता देख सभी हैरान हैं। चौकी इंचार्ज को पुलिस वाला गुंडा तक कह डाला।

वायरल हो रहे वीडियो पर इटावा पुलिस की ओर से बयान आ गया है। पुलिस ने बताया है कि वायरल हो रहा वीडियो करीब 2 माह पुराना है। 9 सितंबर को शैलेंद्र कुमार की ओर से थाना बकेवर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया कि उसके बेटे मयंक मिश्रा शराब के नशे में पिता और अपनी बहन के साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच भरथना सीओ को सौंपी गई थी। जांच के बाद उप निरीक्षक (दारोगा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+