शालिनी से शानू बनने में लगा इतना समय, चुकानी पड़ी यह बड़ी रकम, अब डीएम से लगाई यह गुहार
Uttar Pradesh News: जन्म लड़की के रुप में हुआ। जन्म के बाद जैसे जैसे आयु बढ़ती गयी शालिनी में लड़का बनने की इच्छा प्रबल होते गयी। उसे लड़कों के साथ खेलना था। उनके जैसा होना था। बस फिर क्या था उसने ठान ली कि लड़का बनना है और आज वह लड़का बन चुकी है। यह पूरा मामला है उत्तर प्रदेश के इटावा का।
अपनी इच्छा परिवार वालों को बताई
शालिनी ने लड़का बनने की इच्छा अपने माता-पिता व परिवार के अन्य लोगों को बताई। पहले तो परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन जिद के आगे झुकना ही पड़ा और इन्होंने भी सहमति दे दी।

शुरु हुई लड़का बनने की प्रक्रिया
सुल्तानपुर की रहने वाली शालिनी ने डॉक्टर से संपर्क किया। इसके बाद डॉक्टर ने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरु कर दी। यह प्रक्रिया 2021 से ही शुरु थी जो अब जाकर पूरी हुई है।
करना पड़ा यह काम
शालिनी ने जेंडर डिस्फोरिया के तहत लिंग परिवर्तन करवाया है। यहां तक कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी विकसित किया गया। छाती की सर्जरी भी इस लिंग परिवर्तन का एक अहम हिस्से को पूरा किया गया। इसके लिए उसे एक वर्ष से अधिक समय के बाद कई हार्मोंस थेरेपी भी दी गई।
इतनी आएगी लागत
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के जनरल सर्जरी विभाग के प्रो डॉ. सोमेंद्र पाल ने बताया कि लिंग परिवर्तन में कुल 12 से 15 लाख तक का खर्च आ जाता है। जेंडर चेंज सर्जरी एक चुनौती पूर्ण काम है, इस सर्जरी को करने से पहले मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ता है उसके बाद हार्मोन थेरेपी की जाती है।
सर्जरी के लिए कम से कम 21 साल से अधिक की उम्र होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications