'जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे, नहीं मिलेगी तो...', मुलायम सिंह की अंत्येष्टि के बाद बोले Shivpal Yadav

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मुलायम की अंत्येष्टि के एक दिन बाद बुधवार को शुद्धिकरण के बाद उनके छोटे भाई और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने मीडिया के साथ नेताजी की यादें साझा कीं। इस दौरान जब उनसे पार्टी के संरक्षक की भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे, जिम्मेदारी नहीं भी मिलती है तो हमारे साथ जो लोग जुड़े हैं, जिन्हें कोई पूछ नहीं रहा है, उनको इक्कठा करेंगे।''

shivpal singh yadav statement after mulayam singh yadav demise

मैनपुरी सीट खाली होने के सवाल पर क्या बोले शिवपाल यादव

शिवपाल से सवाल किया गया कि क्या आगे सब कुछ ठीक हो जाएगा, परिवार साथ आ जाएगा? इस पर शिवपाल बोले कि अभी यह वक्त नहीं है। जब वक्त आएगा तो देखा जाएगा। वहीं, जब मैनपुर की सीट खाली होने को लेकर सवाल पूछा गया तो शिवपाल ने कहा कि हम उस स्थिति में नहीं हैं कि यह बताएं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। इसके अलावा पार्टी की विरासत संभालने के सवाल पर कहा कि सब संभल जाएगा, सब हो जाएगा।

मैनपुरी सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

Recommended Video

      Mulayam Singh Yadav को Bharat Ratna देने की मांग, राष्ट्रपति को लिखा ख़त | वनइंडिया हिंदी |*News

      मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद राजनैतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा होने लगी है कि शिवापल यादव का अगला कदम क्या होगा? इसके साथ ही परिवार, पार्टी और मैनपुरी सीट के वारिस पर भी समाजवादी पार्टी में चुनौतियां होंगी। दरअसल, हाल ही में मैनपुर के करहल में दिए एक बयान में शिवपाल ने कहा था कि नेताजी के रहते हम मैनपुरी से चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकते। ऐसे में नेताजी के नहीं रहने पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बजार गर्म हो गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+