UP: प्रेमी के साथ रोमांस करते देख ली थीं छोटी बहनें, बड़ी बहन ने फावड़े से काटकर दोनों को मार डाला
UP Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार शाम घर में खेल रही दो मासूम बहनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
घटना के पीछे की सच्चाई सुनकर हर कोई हैरान है। गांव वालों को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब बड़ी बहन ने सच्चाई बताई तो वे दंग रह गए। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़ी गई बड़ी बहन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, इटावा जनपद के बरलई थाना क्षेत्र के जसवंतनगर के बहादुरपुर गांव में रविवार शाम गांव के रहने वाले जयवीर सिंह की 7 वर्षीय बेटी सुरभि और 5 वर्षीय बेटी रोशनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय परिवार के लोग खेत में काम करने के लिए गए थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। दो बहनों की निर्माता पूर्वक हत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल और पूछताछ के दौरान पता चला कि परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था।
इसके अलावा यह भी सामने आया कि जिस कमरे में दोनों बहनों की लाशें पड़ी थीं, केवल उसी कमरें में ही खून था। हत्यारे ने घर में लूटपाट आदि नहीं की थी। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि इस घटना को किसी परिचित या परिवार के ही किसी व्यक्ति ने अंजाम दिया है।
खेत में थे बड़ी बहन, पिता और मां
इस मामले में पुलिस द्वारा जब पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चियों की मां सुशीला और पिता जयवीर सिंह तथा बड़ी बहन अंजलि वारदात के समय खेत में गए थे। पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ की गई तो पता चला की बड़ी बेटी 2 घंटे बाद खेत में पहुंची थी। खेत में काम करने के बाद शाम 7 बजे सभी घर लौटे थे।
लोगों ने यह भी बताया कि घर पहुंचने के बाद दरवाजा खुला हुआ था तथा सुरभि और रोशनी की लाश कमरे में पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को लोगों ने आते-जाते नहीं देखा है। ऐसे में पुनः घर वालों पर ही शक होने लगा।
पुलिस की सख्ती पर बड़ी बहन ने कबूल लिया सच
मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल आगे बढ़ाई गई और अंजलि से कड़ाई से पूछताछ प्रारंभ हुई। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर अंजलि टूट गई और उसने बताया कि सप्ताह भरपूर वह अपने प्रेमी को घर पर मिलने के लिए बुलाई थी। प्रेमी के साथ वह छत पर आपत्तिजनक हाल में थी इसी दौरान खेलते हुए उसकी दोनों बहने वहां पहुंच गई थीं।
उसने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों बहनों ने यह बात माता-पिता को बता दी थी। जिसके चलते अंजलि को उसके माता-पिता ने डांट फटकार लगाने के साथ ही घर से निकलने से मना कर दिया था। उसके ऊपर पाबंदियां बढ़ा दी गई थी जिससे वह काफी नाराज थी और अपनी बहनों से बदला लेना चाहती थी।
पूछताछ के बाद पुलिस उसे उसके घर ले गयी। घर पहुंच कर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हावड़ा भी बरामद कर लिया। इस हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार सायंकाल खुलासा कर दिया। पुलिस के खुलासे के बाद उसके परिजन और गांव वाले हैरान रह गये।
देखे Video:-












Click it and Unblock the Notifications