कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए जलाई आग, अचानक हुआ धमाका और उड़ गया हाथ

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए आग जलाकर हाथ सेंक रहे युवक के साथ अचानक ऐसा हादसा हुआ जिसको देखकर लोग सिहर गए। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। आग तापते समय ऐसा धमाका हुआ कि एक युवक का हाथ कटकर शरीर से दूर जा गिरा। बुरी तरह से जख्मी युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

Hand injured in winter fire

घटना थाना फ्रेंड्स कॉलोी क्षेत्र के तुलसी अड्डा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मूलचंद कुशवाहा के खाली प्लॉट में उनके बेटे अरुण कुमार ने आग तापने के लिए कूड़े का ढेर जमाकर उसमें आग लगा दी। उस कूड़े में एक प्लास्टिक की बोतल भी थी जिसमें सफेद रंग की चीज भरी थी।

Hand injured in winter fire

आग तापते समय अचानक धमाका हुआ और अरुण कुमार का हाथ उड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। गंभीर रूप से घायल अरुण को अस्पताल भेजकर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+