कुंवारी बेटी की मांग में अचानक सिंदूर देख बौखलाई मां, हत्या कर फांसी पर लटका दिया
कुंवारी बेटी की मांग में अचानक सिंदूर देख बौखलाई मां, हत्या कर फांसी पर लटका दिया
इटावा, 02 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से है। यहां 28 अगस्त की शाम को 17 वर्षीय प्रियंका का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। वैदपुरा थाना पुलिस प्रियंका की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, प्रियंका की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने की थी। प्रियंका की मां ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि प्रेमी के नाम का सिंदूर मांग में लगाने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इतना ही नहीं, निर्मला देवी ने प्रियंका की हत्या में उसके प्रेमी को फसाने के लिए उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया था। बता दें कि निर्मला देवी ने बेटी के प्रेमी पर हत्या और रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर भी दी थी। जिसके के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की थी। लेकिन जांच-पड़ताल में यह आरोप झूठा निकला। फिलहाल पुलिस ने प्रियंका की मां निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
यह वारदात इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के उमरई गांव में 28 अगस्त को हुई थी। प्रियंका की मां निर्मला देवी ने बताया था कि वो छोटी बेटी काजल के साथ वैदपुरा स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक में दवा लेने के लिए गई थीं। पति अनिल घरेलू काम से इटगांव गए थे। घर में बड़ी बेटी प्रियंका अकेली थी। बकौल निर्मला देवी जब वह घर लौटी तो गांव का एक युवक उनके घर से निकल कर जाता दिखाई दिया। प्रियंका की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब वो अपनी छोटी बेटी काजल के साथ घर के अंदर पहुंची तो प्रियंका कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी पर लटक रही थी।
तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ दर्ज की थी रिपोर्ट
प्रियंका के पिता अनिल कुमार की तहरीर पर कथित प्रेमी राजकुमार व अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप लगाया कि राजकुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रियंका की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी राजकुमार समेत प्रियंका की मां व बहन से पूछताछ की। राजकुमार ने हत्या करने की बात से इंकार किया। शक के आधार पर पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार सुबह प्रियंका की मां की गिरफ्तारी महोला जेल रोड के पास से कर पूछताछ की।
निर्मला ने कबूला जुर्म
मां निर्मला ने हत्या किए जाने की कबूल की। प्रियंका की मांग भरी देखकर उसने हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मृतक लड़की की मां ने उसकी मांग में सिंदूर देख लिया और वह अपने प्रेमी के नाम का सिंदूर लगाती थी, जिस पर मां आग बबूला हो गई और उसने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की की मां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications