Etawah News UP: इटावा में कथावाचक से अभद्रता का मामला गरमाया, पुलिस पर हुआ पथराव
Etawah News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। कथावाचक अभद्रता विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को यादव समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ा और उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
यह विवाद उस समय बढ़ा जब गैर ब्राह्मण होने के कारण दुर्व्यवहार का शिकार हुए भागवताचार्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने नारेबाजी की और हाईवे जाम कर दिया। हाईवे पर पुलिस पहुंची तो ये कार्यकर्ता घटनास्थल वाले दांदरपुर गांव पहुंच गये। गांव के बाहर मौजूद पुलिस ने गांव में जाने से रोका तो इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुलिस के सख्त तेवर साफ देखने को मिल रहे हैं। पुलिस किसी उपद्रवी को छोड़ने के मूड में नहीं है। सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का काम पुलिस कर रही है। इस मामले में 2 दर्ज से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इटावा पुलिस ने कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कथावाचक पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगा था। साथ ही पहचान छिपाने, धार्मिक भावना आहत करने, धोखाधड़ी आदि का भी आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications