UP News: इटावा में डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, मची चीख-पुकार, 14 यात्री घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा जनपद में डिवाइडर से टकराकर एक डबल डेकर बस रविवार को सुबह में हादसे की शिकार हो गई। टक्कर लगने के बाद बस पलटते चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

यात्रियों की शोर और बस के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

double-decker-bus-overturns-after-hitting-divider-in-etawah-up

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें सात की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल सातों लोगों को सैफई पीजीआई हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

घटनास्थल पर पहुंचे ऊसराहार थाना प्रभारी विवेक चौधरी द्वारा मीडिया को बताया गया कि दिल्ली से 46 यात्रियों को लेकर एक डबल डेकर स्लीपर बस लखनऊ के लिए जा रही थी। बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 124 के समीप पहुंची थी, इसी दौरान बस डिवाइडर से टकरा गई।

संभावना जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी लगने के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल बस में फंसे लोगों को बचाने में जुट गए। वहीं घटना के समय पीछे से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी बता दें की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बस पलटने के चलते एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस क्रेन बुलाकर बस को किसी तरह एक्सप्रेसवे से किनारे कराई उसके बाद वाहनों का आवागमन प्रारंभ हुआ। दुर्घटना के चलते करीब एक घंटे तक एक्सप्रेसवे पर आवागमन प्रभावित रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+