पहले प्रेमिका का गला दबाकर मार डाला फिर खुद को चाकू मारकर लाश के पास तड़पता रहा

Etawah news, इटावा। यूपी में इटावा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गांव में सामाजिक और पारिवारिक विरोध के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। उसके बाद खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल प्रेमी को इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती करवाया है। वहीं प्रेमी और प्रेमिका के परिजन एक दुसरे के परिवार पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

युवक दूसरे समाज का

युवक दूसरे समाज का

इटावा में थाना बकेवर क्षेत्र के इकघरा गांव में रहने वाली मधु दिवाकर गांव के ही लड़के पुष्पेन्द्र एक दुसरे से प्यार करते थे लेकिन, लड़का दलित समाज से था जिसका विरोध लड़की के घर और गांव वाले किया करते थे। देखते ही देखते गांव और एक दूसरे के परिवार के लोगों ने विरोध ज्यादा करना शुरू कर दिया।

प्रेमी ने खुद को चाकू से मारा

प्रेमी ने खुद को चाकू से मारा

प्रेमी पुष्पेन्द्र ने पहले प्रेमिका मधु का गला दबाकर हत्या की और बाद में प्रेमी ने अपने आपको चाकू मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन लड़की मर गई और युवक जीवित बच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घायल लड़के को इलाज के सैफई पीजीआई में भर्ती करा दिया है और आगे मामले की जांच कर रही है।

दोनों करते थे प्यार

दोनों करते थे प्यार

घटना के बाद लड़के और लड़की के परिजन एक दूसरे के परिवार पर हत्या करने आरोप लगाने लगे। मधु के भाई अवनीश ने बताया कि उसकी बहन को पुष्पेन्द्र ने मार दिया है। वहीं पुष्पेन्द्र के भाई संजीव ने बताया कि उसका भाई मधु से प्यार करता था जिसका मधु के परिवार के लोग विरोध करते थे। सुबह मेरे पास मधु के भाई ने मुझे फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी। मैंने घटनास्थल पर जाकर देखा तो दोनों लोग जमीन पर पड़े हुए थे।

परिवार करते थे विरोध

एसपी ग्रामीण रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना बकेवर क्षेत्र के इकघरा गांव में एक लड़की की हत्या हो गई है और लड़का बेहोश पड़ा है। यह दोनों लोग एक दूसरे से प्यार करते थे जिसका दोनों के परिजनों को पता था लेकिन अलग-अलग जाती से होने के कारण घरवाले विरोध करते थे। तो देर रात प्रेमी पुष्पेन्द्र ने प्रेमिका मधु को गांव में ही बने प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग के अंदर जाकर पहले मधु की गला दबाकर हत्या कर दी बाद में खुद को चाकू मरकर जान देने का प्रयास किया लेकिन पुष्पेन्द्र की जान बच गई है जिसे इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। मृतिका मधु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+