'ये कोई Web Series नहीं बल्कि...', ससुर-बहू करने लगे 'गंदा काम', बेटा पहुंचा थाने, अब कोर्ट करेगा न्याय
UP Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सुनने में भले ही यह मामला ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली Web Series की तरह है लेकिन इसकी कहानी रियल है।
दरअसल, एटा जनपद के रहने वाले एक युवक ने अपने पिता और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसके पिता ने उसकी पत्नी को प्यार में फंसा कर जबरन अपने साथ पत्नी की तरह रख लिए हैं।

इस मामले में उसने पुलिस से भी शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस जब पूरे मामले को सुनी तो पुलिस अधिकारियों द्वारा बेटे को कोर्ट में जाने के लिए कहा गया। पुलिस का कहना है कि कोर्ट द्वारा ही इस मामले में कोई फैसला लिया जा सकता है।
यह पूरा मामला एटा जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव राजबहादुर का आरोप है कि उसकी शादी नवंबर माह में रुबी नामक एक एक महिला के साथ धूमधाम से संपन्न कराई गई थी।
उसने बताया की शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और करीब एक माह तक उसकी पत्नी उसके साथ रही। उसने बताया कि एक महीने तक साथ रहने के बाद उसकी पत्नी रुबी को उसके पिता रामपाल ने जबरन अपने साथ रख लिया।
युवक का आरोप है कि उसके पिता रामपाल उसे डरा धमका कर अपनी पत्नी बना लिए हैं। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत की। वहीं इस मामले में सीओ सदर अमित कुमार राय द्वारा मीडिया को बताया गया कि शख्स जिस महिला को अपनी पत्नी बता रहा है। उस महिला का कहना है कि उसकी शादी उसके पिता रामपाल के साथ हुई थी।
अब ऐसे में यह मामला कोर्ट के द्वारा ही निस्तारित हो पाएगा। फिलहाल ससुर और बहू के बीच के मामले को सुनकर आसपास के लोग भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा तो वेब सीरीज में ही देखने को मिलता है, लेकिन अब तो रियल में ऐसी घटनाएं सामने आने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications