Etah News: बाथरूम में इस हालत में मिलीं बुआ-भतीजी, परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, जानें पूरा मामला
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एटा जनपद में बाथरूम में नहाते समय बुधवार को बुआ भतीजी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दरअसल, यह पूरा मामला एटा जनपद के हीरापुर कॉलोनी क्षेत्र के जीआईसी कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि एटा पब्लिक स्कूल के सामने 60 वर्षीय बृजेश कुमारी रहती थीं। बृजेश कुमारी काफी दिन से बीमार चल रही थी जिसके चलते उन्होंने अपनी भतीजी को अपने घर पर बुलाया था।

उनकी 17 वर्षीय भतीजी उनका सेवा करती थी। बुधवार को बृजेश कुमारी बाथरूम में नहाने के लिए गई थी और अपना कपड़ा भी बाहर भूल गई थी। बताया जा रहा है कि नहाने के बाद बृजेश कुमारी ने अपने भतीजी को कपड़ा लेकर बुलाया।
संभावना जताई जा रही है कि कपड़ा देने के लिए भतीजी कमरे में पहुंची इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी। उसके गिरने के चलते दरवाजा बंद हो गया और बृजेश कुमारी भी उसके ऊपर गिर गईं।
वहीं दरवाजा होने के बाद दोनों गिरी हुई थी तब तक गीजर का गैस लीक हुआ होगा और दोनों अचेत हो गई होगी। अचेत होने के चलते दोनों की मौत हुई होगी। घर वालों ने बताया कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो भतीजी के ऊपर बुआ गिरी हुई थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications