Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मां ने जिसे दी थी अपनी बेटी को खत्म करने की सुपारी, बेटी ने उसी को प्रेम जाल में फंसाकर करा दी मां की हत्या

Etah Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एटा जनपद में बीते दिनों बाजरे के खेत में एक महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस द्वारा हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्यारोपी की को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गई तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। पुलिस अधिकारियों द्वारा जब इस हत्याकांड का खुलासा किया गया तो उसे सुनने के बाद लोग भी हैरान रह गए।

Daughter trapped her mother s lover

बीते रविवार को मिली थी महिला की लाश
दरअसल, एटा जिले के जसरथपुर कोतवाली अंतर्गत बाजरे के खेत में बीते रविवार को 42 साल की एक महिला की लाश मिली थी। बाद में उसकी पहचान अल्‍हापुर गांव निवासी अलका पत्नी रमाकांत के रूप में हुई। इस मामले में रमाकांत द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो इस मामले में पता चला कि मृतका का की दो बेटियां हैं। जिसमें बड़ी बेटी का गांव के ही रहने वाले दो युवकों से अफेयर चल रहा था। मां द्वारा विरोध करने के बाद भी लड़की उन दोनों युवकों से बातचीत और प्यार करती थी।

बेटी के इस हरकत से परेशान होकर अलका ने अपनी बड़ी बेटी को फर्रुखाबाद के कायमगंज सिकंदरपुर खास में स्थित अपने मायके में भेज दिया। उसके बाद इस मामले में महिला द्वारा बेटी के दोनों प्रेमियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

मुकदमे का केस भी चल रहा था और 5 अक्टूबर को अलका इस केस के सिलसिले में तारीख देखने के लिए गई हुई थी। पति द्वारा आशंका जताई गई कि बेटी के प्रेमियों द्वारा ही उसकी पत्नी की हत्या की गई है। उसके बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

मायके वाले प्रेमी से करती थी बात
पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल शुरू किया गया तो पता चला कि महिला का उसके मायके के रहने वाले 38 वर्ष सुभाष से फोन पर बातचीत होती थी। महिला की बेटी भी उसे बातचीत करती थी। ऐसे में पुलिस द्वारा शक के आधार पर सुभाष की खोजबीन की गई तो वह फरार हो गया था।

जांच में पता चला कि सुभाष 10 साल पहले दुष्कर्म की एक मामले में जेल में बंद था। जेल से करीब 7 महीने पहले वह सजा काटकर छूटा था। पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई की अलका सुभाष से प्यार करती थी।

उसके बाद पुलिस ने सुभाष की तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार किया तो कहानी कुछ और निकली। पूरा मामला सुनकर अलका का पति और गांव के लोग भी हैरान रह गए। मामले में अलका की बेटी की संलिप्तता नजर आई।

बेटी ने मां के प्रेमी को प्रेम जाल में फसाया
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अलका अपनी बड़ी बेटी को करने के लिए सुभाष को सुपारी दी थी। बातचीत में यह बात जब उसकी बड़ी बेटी को पता चली तो उसने सुभाष को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने कहा कि वह उसके साथ शादी कर लेगी।

ऐसे में अपनी मां की प्रेमी को प्रेम जाल में फंसने के बाद बेटी ने उसे अपनी मां की हत्या करने के लिए कहा। ऐसे में सुभाष ने बेटी की मरी हुई एडिटेड फोटो बनाकर अलका को भेज दिया। उसके बाद वह अलका से रुपए मांगने लगा। अलका रुपए न देकर उसे बरगलाने लगी।

पुलिस के अनुसार वह अलका को लेकर आगरा चला गया और अलका को भी मिलने के लिए आगरा बुला लिया। जब अलका आगरा पहुंची तो उसने अलका से कहा कि तुम्हारी बेटी की हत्या नहीं किया हूं। फिर तीनों लोग वहां से एक साथ एटा वापस आए।

रास्ते में पहुंचने के बाद सुभाष द्वारा अलका की हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में सुभाष के पकड़े जाने के बाद पूरे घटना का खुलासा हो गया। पुलिस द्वारा अलका की नाबालिक बेटी और सुभाष को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा कर दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+