सिंगर जुबीन का हुआ दूसरा पोस्टमार्टम, क्या मौत को लेकर सामने आई कोई बड़ी बात? CM का शॉकिंग खुलासा
Zubeen Garg Death: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से अभी तक लोग उबर नहीं पाए हैं। जुबीन गर्ग के करोड़ों फैंस ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी अभी तक गहरे शोक में डूबे हुए हैं।
जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर भारत लाया जा चुका है
आपको बता दें कि सिंगर जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर भारत लाया जा चुका है और सिंगापुर हाईकमिशन की ओर से उनका डेथ सर्टिफिकेट भी भेज दिया गया है। इस बीच अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर जुबीन गर्ग का दूसरा पोस्टमार्टम क्यों कराया जा रहा है।

जुबीन गर्ग का दूसरा पोस्टमार्टम क्यों होगा?
-असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि जुबीन गर्ग की मौत को लेकर किसी भी तरह की आशंका दूर करने के लिए राज्य सरकार ने फिर से पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है।
-सीएम ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की ओर से दूसरी जांच की मांग उठ रही थी। इसी कारण, परिवार की सहमति के बाद अब ये कदम उठाया गया है।
असम के मुख्यमंत्री का शॉकिंग बयान
-असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि आज यानी 23 सितंबर 2025 (मंगलवार) को गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-पीटीआई को दिए बयान में उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि व्यक्तिगत तौर पर वह इसके पक्ष में नहीं थे क्योंकि किसी कलाकार के शव को दोबारा चीरना उचित नहीं लगता।
-सीएम ने कहा- सिंगापुर में जो पोस्टमार्टम हुआ, वह आधुनिक तकनीकों से लैस था और मेरे हिसाब से पर्याप्त था, लेकिन जनता और परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने ये फैसला लिया है।
कब और कहां होगा पोस्टमार्टम?
-सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि 23 सितंबर 2025 (मंगलवार) सुबह एम्स गुवाहाटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में ये नया पोस्टमार्टम किया जाएगा।
-इसके बाद ही जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार होगा। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि ताजा जांच से क्या निष्कर्ष निकलता है। जुबीन गर्ग की असमय मौत ने लाखों दिलों को तोड़ दिया है। अब दूसरा पोस्टमार्टम उनके निधन से जुड़ी शंकाओं पर अंतिम मुहर लगाने का काम करेगा।
कैसे हुई थी जुबीन गर्ग की मौत?
-जानकारी के अनुसार फेमस सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग का गत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दुखद निधन हो गया था। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समंदर से बचाया और पास के एक अस्पताल ले गई थी, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
-डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जुबीन गर्ग को बचाया नहीं जा सका। सिंगापुर के अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान ही 52 के सिंगर की मौत हो गई। खबर है कि वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें 20 सितंबर 2025 की शाम को मंच पर प्रस्तुति देनी थी।
-इसी बीच जुबीन गर्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूदते और मस्ती करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता था कि पहले वह लाइफ जैकेट पहनकर समंदर में कूदते हैं। हालांकि बाद में वह नाव पर वापस आते हैं, लाइफ जैकेट उतारते हैं और फिर से पानी में कूदते हैं।
-दोबारा पानी में कूदते ही जुबीन गर्ग के साथ एक बड़ा हादसा हो जाता है। इस हादसे के चलते सिंगर बेहोश हो जाते हैं। उन्हें तुरंत अस्पातल ले जाया जाता है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications