Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Zubeen Garg की मौत के 3 महीने बाद सनसनीखेज खुलासा, इस शख्स ने ले ली सिंगर की जान, कैसे हुई मारने की प्लानिंग?

Zubeen Garg Death: असम ही नहीं पूरे देश की शान और मशहूर गायक जुबीन गर्ग की 19 सितंबर 2025 में सिंगापुर में हुई हत्या को लेकर अब एक बेहद सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने अदालत में दावा किया है कि इस हत्या के पीछे पैसों की लालच और करोड़ों रुपये का गबन ही सबसे बड़ा कारण था।

पूर्व मैनेजर ने उड़ाए 1.1 करोड़ रुपये
SIT के अनुसार जुबीन गर्ग के पूर्व मैनेजर और मुख्य आरोपी सिद्धार्थ सरमा ने सिंगर की कमाई से करीब 1.1 करोड़ रुपये का गबन किया था और इस रकम को एक पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर प्लांट में निवेश कर दिया था।

Zubeen Garg

महाबीर एक्वा वॉटर प्लांट से जुड़ा कनेक्शन

कामरूप कोर्ट में दाखिल याचिका में SIT की प्रमुख जांच अधिकारी रोजी कलिता ने बताया है कि ये प्लांट गुवाहाटी से लगभग 40 किलोमीटर दूर छयगांव (Chaygaon) में स्थित महाबीर एक्वा वॉटर प्लांट है, जिसे आरोपी ने अपने कब्जे में ले लिया था।

SIT की मांग-संपत्ति तुरंत कुर्क की जाए

SIT ने अदालत से इस संपत्ति को तत्काल कुर्क और जब्त करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अगर कोर्ट ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो आरोपी सिद्धार्थ सरमा और उसके कारोबारी साझेदार चेतन धीरासरिया इस यूनिट को बेचकर पैसा ठिकाने लगा सकते हैं। SIT ने दलील दी है कि ऐसी स्थिति में भविष्य में कोर्ट द्वारा तय किया गया कोई भी मुआवजा केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।

कोर्ट ने 17 जनवरी 2026 तक मांगा जवाब

SIT की दलीलों को सुनने के बाद जज गौतम बरुआ ने बड़ा कदम उठाते हुए सिद्धार्थ सरमा और चेतन धीरासरिया को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दोनों से 17 जनवरी 2026 तक जवाब मांगा है कि उनकी यूनिट को जब्त क्यों न किया जाए।

'57 हजार की सैलरी लेकिन करोड़ों का निवेश'

-सुनवाई के दौरान अदालत ने एक बेहद अहम टिप्पणी की है। जज ने कहा है कि सिद्धार्थ सरमा द्वारा किया गया निवेश सिंगर जुबीन गर्ग से गबन की गई राशि से किया गया था और यही पूरी हत्या की पूर्व-नियोजित साजिश (Premeditated Murder) की जड़ बना। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- बेनामी लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग ही इस पूरे मामले की मूल वजह है।

-वहीं SIT ने कोर्ट को ये भी बताया कि नवंबर 2022 तक सिद्धार्थ सरमा की मासिक सैलरी केवल 57,000 रुपये थी लेकिन इसके बावजूद उसने शो की फीस नकद में लेकर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली।

जुबीन गर्ग मर्डर केस से जुड़े 7 आरोपी

-जानकारी के अनुसार जुबीन गर्ग की हत्या 19 सितंबर 2025 में सिंगापुर में हुई थी। वहीं इस मामले में सिद्धार्थ सरमा समेत 6 अन्य आरोपियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।

-इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों में मैनेजर सिद्धार्थ सरमा, सिंगापुर फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत, बैंड सदस्य शेखर गोस्वामी, सह-गायिका अमृतप्रभा महंत, जुबीन गर्ग के चचेरे भाई, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSOs) और उनके कुछ भरोसेमंद लोग शामिल हैं।

पैसों के लालच में की गई हत्या

SIT की रिपोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल केस में सबसे चौंकाने वाली बात उजागर कर दी है। जांच के अनुसार जुबीन गर्ग के बेहद करीबी और भरोसेमंद माने जाने वाले लोगों ने ही पैसों के लालच में इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+