Zubeen Garg Case Update: जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा DSP भाई का कनेक्शन? असम पुलिस ने किया गिरफ्तार
Zubeen Garg Case Update: असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की रहस्यमय मौत के मामले में एक और बड़ा मोड़ आया है। असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जुबीन के चचेरे भाई और DSP रैंक के पुलिस अधिकारी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

चौंकाने वाली गिरफ्तारी, मौत के वक्त सिंगापुर में थे मौजूद
DSP संदीपन गर्ग, जो जुबीन गर्ग के करीबी रिश्तेदार भी हैं, 19 सितंबर को उस वक्त सिंगापुर में उनके साथ मौजूद थे, जब जुबीन की मौत हुई थी। पुलिस ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक वजह साझा नहीं की है, लेकिन SIT सूत्रों के अनुसार, संदीप से पिछले कुछ दिनों से लगातार पूछताछ चल रही थी। ये इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है।
साजिश की आशंका: याट पर ड्रिंक, सांस लेने में दिक्कत
इससे पहले गिरफ्तार किए गए बैंड के सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी ने दावा किया था कि जुबीन को जहर दिया गया और उनकी मौत को स्कूबा डाइविंग हादसा दिखाने की साजिश रची गई। गोस्वामी के मुताबिक, जुबीन एक ट्रेंड स्विमर थे और डूबने से उनकी मौत संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने जानबूझकर ड्रिंक सर्व किए और जब जुबीन को सांस लेने में दिक्कत हुई, तो उन्होंने मदद नहीं की।
वीडियो बना अहम सबूत
सूत्रों के अनुसार, हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो SIT के हाथ लगा है, जिसमें शेखर जुबीन के पास तैरते दिख रहे हैं और बैंड की एक अन्य सदस्य अमृतप्रभा मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रही हैं। इस वीडियो को जांच में महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है।
फॉरेंसिक जांच का इंतजार
जुबीन गर्ग की मौत के बाद दो पोस्टमॉर्टम किए गए-एक सिंगापुर में और दूसरा गुवाहाटी में। विसरा सैंपल दिल्ली की सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट विसरा विश्लेषण के बाद ही जारी की जाएगी।
एक बहुमुखी कलाकार और मानवतावादी
18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया में जन्मे जुबीन गर्ग सिर्फ एक गायक ही नहीं, बल्कि एक समाजसेवी भी थे। उन्होंने 40 से अधिक भाषाओं में 38,000 से ज्यादा गाने गाए। संगीतकार जॉय चक्रवर्ती के मुताबिक, जुबीन अपनी कमाई का 70% हिस्सा दान कर देते थे। उन्होंने कैंसर मरीजों के लिए अपना घर भी समर्पित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications