जीशान खान का हुआ भायनक कार एक्सीडेंट, कैसे हुआ हादसा? कैसी है एक्टर की हालत?
Zeeshan Khan Accident: टीवी के मशहूर एक्टर जीशान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी के पॉपुलर शौज जैसे 'कुमकुम भाग्य', 'नागिन 6' और 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आ चुके एक्टर जीशान खान का भयावह रोड एक्सीडेंट हो गया है।
रोड एक्सीडेंट का शिकार हुए जीशान खान
जीशान खान गत 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) की रात एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। हादसा इतना जोरदार था कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन राहत की बात है कि एक्टर की जान बच गई है।

कैसे हुआ ये सड़क हादसा?
-बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के अनुसार ये दुर्घटना मुंबई के वर्सोवा इलाके में रात करीब 8:30 बजे हुई। जीशान खान की काली कार सामने से आ रही ग्रे कलर की गाड़ी से टकरा गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग्स खुल गए जिससे एक्टर की जान बच गई।
-हादसे के तुरंत बाद जीशान खान वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि FIR दर्ज हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
टीवी इंडस्ट्री में जीशान खान की पहचान
जीशान खान ने साल 2019 से 2021 तक टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में आर्यन खन्ना का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वह 'नागिन 6', 'लॉक अप' और 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' का हिस्सा रहे थे। रिएलिटी शो में उनके गेम ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था और उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।
रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं जीशान
-जीशान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहे हैं। जीशान खान का नाम अपनी ऑनस्क्रीन मां रेहाना पंडित के साथ जुड़ा था। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक लिपलॉक फोटो शेयर की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा था।
-जीशान खान और रेहाना पंडित साल 2021 में रिश्ते में आए थे लेकिन अप्रैल 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीशान ने अपने दोस्तों के सामने रिश्ते टूटने की वजह भी बताई थी। हालांकि साल 2024 में दोनों ने अपना पैचअप कन्फर्म किया और इसे निजी ही रखने का फैसला किया। आपको बता दें कि रेहाना पंडित उम्र में जीशान से 10 साल बड़ी हैं।
फिलहाल क्या कर रहे हैं जीशान खान?
टीवी से दूरी बनाने के बाद जीशान खान इन दिनों म्यूजिक वीडियोज में काम कर रहे हैं और डिजिटल स्पेस में अपनी पहचान बना रहे हैं। दुर्घटना के बाद फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications