Zarine Khan Death: क्या हुआ था जरीन खान को? कैसे हुई मौत? 2020 में हुई इस बीमारी के बाद हुआ था ऐसा हाल
Zarine Khan Death: साल 2025 में बॉलीवुड लगातार एक के बाद एक दुखद खबरों से घिरा हुआ है। गत 6 नवंबर 2025 को ही सिंगर-एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित के निधन की खबर आई थी और अब इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है।
संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन
हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी और एक्टर जायेद खान की मां जरीन कतरक (Zarine Katrak) का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जरीन कतरक खान एक जमाने में जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल हुआ करती थीं।

7 नवंबर 2025 की सुबह मुंबई में हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जरीन कतरक का निधन आज यानी 7 नवंबर 2025 (शुक्रवार) की सुबह मुंबई में उनके घर पर हुआ। उनके परिवार में पति संजय खान, बेटे जायेद खान और बेटियां सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा और फराह अली खान हैं।
कैसे हुई जरीन खान की मौत?
-इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने पोस्ट के जरिए जरीन कतरक के निधन की जानकारी दी है। उनके पोस्ट में बताया गया है कि जरीन कतरक की मौत उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते हुई है। वह लंबे समय से बिस्तर पर ही थीं।
-वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि जरीन खान को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि परिवार की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
-आपको बता दें कि साल 2020 में सुजैन खान की मां जरीन खान कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उसके बाद से उनकी तबीयत काफी खराब रहने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना के संक्रमित होने के बाद से ही उन्हें कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया था और अब आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
जरीन कतरक खान का दमदार करियर
जरीन कतरक खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में की थी। वह साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म तेरे घर के सामने में देव आनंद के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने क्लासिक फिल्म एक फूल दो माली में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी काम किया था।
फिल्मों से अलग जरीन खान फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में भी एक जाना-पहचाना नाम थीं। उनकी सौम्यता, स्टाइल और डिज़ाइन सेंस ने उन्हें एक मजबूत पहचान दिलाई थी।
संजय खान से शादी बनी सुर्खियों का हिस्सा
-जरीन कतरक खान ने साल 1966 में एक्टर संजय खान से शादी की थी। दोनों की शादी उस दौर में काफी चर्चा में रही थी। ये जोड़ी चार बच्चों की माता-पिता बनी- सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायेद खान।
-जरीन खानके निधन से खान परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री गहरे शोक में है। सोशल मीडिया पर फैं और सेलेब्स उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
