Zara Yasmin: कौन हैं जारा यास्मिन? युजवेंद्र चहल के साथ जुड़ा नाम, बोल्ड फोटोज के चलते हुआ था ऐसा हाल
Zara Yasmin: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा एक बार फिर से खबरों में छा गई हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है दोनों अलग हो चुके हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।
युजवेंद्र चहल और जारा यास्मिन का रिश्ता
एक तरफ युजवेंद्र चहल की तलाक की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि क्रिकेटर किसी और महिला को डेट कर रहे हैं। इस बीच अब उनके पुराने अफेयर के बारे में भी बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की डेटिंग की जमकर चर्चा हो रही है।

जारा यास्मिन ने क्रिकेटर को लेकर किया ऐसा खुलासा
-हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जारा यास्मिन ने युजवेंद्र चहल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि युजवेंद्र चहल ने जारा यास्मिन को शादी के लिए प्रपोज किया था। कहा जा रहा है कि युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम लाइव चैट में एक्ट्रेस को प्रपोज किया था।
-ये घटना युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी से पहले की थी। ऐसे में फैंस लगातार इस वीडियो को लेकर सवाल कर रहे हैं। हालांकि जारा ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है।
कौन हैं जारा यास्मिन
-जारा यास्मिन का जन्म 1994 में असम में हुआ था। वह एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवूमेन भी हैं। उनका असली नाम रूखसार यास्मिन है। उन्होंने कई सारे म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।
-जारा यास्मिन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक किया हुआ है। वह पेंटोक्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की सह-संस्थापक हैं। जारा इस्लाम धर्म को फॉलो करती हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जारा यास्मिन ने विज्ञापनों, म्यूजिक वीडियोज और अपने बिजनेस के माध्यम से अच्छी खासी कमाई करती हैं। जारा यास्मिन ने मेहनत कर करीब 18 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली है।
-जारा यस्मिन का नाम नामकरण शो में नजर आ चुके एक्टर जैन इमाम के साथ जुड़ चुका है। इनकी डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। जारा यास्मिन अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसके चलते वह विवादों में भी घिरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications