सोनाक्षी सिन्हा से पहली जहीर इकबाल का इन एक्ट्रेसेस पर आया था दिल, जानें कौन हैं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स?

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। 23 जून से पहले कपल के शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इस बीच फैंस जानना चाहते हैं कि, सोनाक्षी से जहीर इकबाल किसे डेट कर चुके हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की तरह जहीर इकबाल भी बॉलीवुड एक्टर हैं। हालांकि उनको अब तक इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिली है। उन्होंने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म नोटबुक से इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा से पहले जहीर इकबाल कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

Zaheer Iqbal

रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर इकबाल का नाम एक्ट्रेस दीक्षा सेठ के साथ जुड़ चुका है। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि कपल ने कभी भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया और हमेशा एक दूसरे को अपना खास दोस्त बताया।

इसके बाद जहीर इकबाल का नाम कुछ कुछ होता है कि फेमस सना सईद के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट्स की मानें सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने प्यार सरेआम कबूला था। कपल की रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

वहीं अब जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां और फिर वह रिलेशनशिप में आ गए। अब 23 जून को कपल की मुंबई में शादी होगी। जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्तों के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल होंगे।

कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। हालांकि अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। एक्टर ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे। अब फैंस सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+