Taniya Chatterjee के खिलाफ Yuzvendra Chahal का बड़ा कदम, मानहानि केस दर्ज, कैसे शुरू हुआ विवाद?
Yuzvendra Chahal and Taniya Chatterjee: इस भारतीय क्रिकेट के फेमस गेंदबाज युजवेंद्र चहल सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के बीच एक बड़ा विवाद चल रहा है जिसके चलते दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। ये विवाद तब शुरू हुआ जब तान्या ने खुलासा किया कि साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर कॉम्प्लिमेंट दिया था।
तान्या चटर्जी के खिलाफ युजवेंद्र चहल का बड़ा कदम
इसके बाद जब तान्या चटर्जी ने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस बारे में बात की, तो मामला और बढ़ गया। फिलहाल खबर है कि युजवेंद्र चहल ने तान्या चटर्जी के खिलाफ अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताते हुए मानहानि का केस दर्ज कर दिया है।

तान्या चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज
-विवाद की शुरुआत तब हुई जब बी-ग्रेड फिल्मों की एक्ट्रेस तान्या चटर्जी ने पैपराजी के सामने दावा किया कि साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर Cute लिखकर मैसेज किया था। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में मैसेज दिखाने की भी बात कही थी। इसके बाद बातचीत के दौरान तान्या चटर्जी ने ये भी आरोप लगाया कि युजवेंद्र की टीम उन पर वीडियो हटाने का दबाव बना रही थी।
-हालांकि जब तान्या चटर्जी ने इसे हटाने से इनकार किया तो मामला और बढ़ गया। वहीं इन आरोपों को अपनी छवि के खिलाफ बताते हुए युजवेंद्र चहल ने तान्या चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया है।
आरोपों के बीच तान्या चटर्जी की सफाई
-तान्या चटर्जी ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं जबकि दूसरे पक्ष पर कोई सवाल नहीं उठाए जा रहे। तान्या के अनुसार उन्हें युजवेंद्र चहल की तरफ से नोटिस और मैसेज मिला है।
-हालांकि नोटिस की रकम या अन्य लीगल डिटेल्स पर तान्या चटर्जी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है और बताया है कि ये मामला अब उनके वकील देख रहे हैं। नोटिस पर बोलने से इनकार करते हुए तान्या ने साफ किया कि उन्होंने किसी की छवि खराब करने की कोशिश
नहीं की थी।
'मैं युजवेंद्र चहल का सम्मान करती हूं'
-तान्या चटर्जी के मुताबिक डिफामेशन का मतलब किसी के बारे में गलत या अपमानजनक बातें कहना होता है, जो उन्होंने नहीं किया। उन्होंने ये भी कहा कि वह युजवेंद्र चहल का सम्मान करती हैं और एक भारतीय क्रिकेटर होने के नाते उन पर गर्व भी है।
-इन सब विवादों के बीच एक सवाल ये भी उठ रहा है कि जिस समय 2023 में कथित मैसेज की बात कही जा रही है, उस वक्त युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ शादीशुदा थे। ऐसे में सामने आए दावों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications