क्या भोजपुरी इंडस्ट्री जा रही हैं युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा? अब पवन सिंह के साथ करेंगी ये काम
Dhanashree Verma Bhojpuri Industry: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और सुपरहिट गानों से दर्शकों का दिल जीतने वाले पवन सिंह हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के फेमस रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आए थे।
पवन सिंह का स्टाइलऔर आत्मविश्वास
शो के दौरान पावरस्टार पवन सिंह का स्टाइल, उनका आत्मविश्वास और साफ-सुथरी बातों ने फैंस के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को भी खूब इंप्रेस किया था। आपको बता दें कि शो की शुरुआत में ही पवन सिंह ने कंटेस्टेंट आकृति नेगी से वादा किया था कि वह उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का मौका देंगे।

पवन सिंह ने शो के फिनाले में की बड़ी घोषणा
-अब जब शो अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया है, तो पवन सिंह ने अपने उस वादे को निभाते हुए न सिर्फ आकृति नेगी बल्कि मशहूर डांसर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा को भी अपनी फिल्म में कास्ट करने की घोषणा कर दी है।
-पवन सिंह ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा को भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने का ऑफर दिया है। खबर है कि पवन सिंह ने धनश्री वर्मा से भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम करने के लिए कहा है।
पवन सिंह ने निभाया ऐसा वादा
रिएलिटी शो के फिनाले एपिसोड में पवन सिंह ने सभी लोगों के सामने कहा- मैं जो वादा करता हूं, वो जरूर निभाता हूं। आकृति नेगी से जो बात हुई थी, उस पर मैंने फैसला ले लिया है कि हम साथ में काम करेंगे।
धनश्री वर्मा के साथ फिल्म करेंगे पवन सिंह
-पवन सिंह की इस बात पर जज अश्नीर ग्रोवर ने मुस्कुराते हुए पूछा- आकृति नेगी ने शो में आइटम सॉन्ग में शानदार डांस कर ये साबित किया था कि उनमें टैलेंट है। हालांकि अब आकृति और धनश्री में से फिल्म का रोल किसे मिल रहा है?
-इस पर पवन सिंह जवाब देते हुए कहते हैं- एक फिल्म बनेगी और उसमें हमारी हीरोइन धनश्री वर्मा भी रहेंगी और आकृति भी। दोनों साथ में काम करेंगी। काम तो अब तीनों को साथ में ही करना है।
धनश्री वर्मा और आकृति नेगी का रिएक्शन
पवन सिंह की इस घोषणा के बाद धनश्री वर्मा और आकृति नेगी के चेहरे पर मुस्कान आ गई थी। आकृति नेगी ने खुशी जताते हुए कहा था कि उन्हें ये रोल पूरी तरह मंजूर है। वहीं धनश्री वर्मा ने भी इस ऑफर पर मुस्कुराते हुए पॉजिटिव रिएक्शन दिया।
पवन सिंह की फिल्म की बात सुन लोगों में बढ़ा उत्साह
-जानकारी के अनुसार रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' एक्टर के विनर अर्जुन बिजलानी बने हैं लेकिन पवन सिंह की इस घोषणा ने शो के अंत को और भी खास बना दिया। दर्शक अब बेसब्री से उस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जिसमें पवन सिंह के साथ आकृति नेगी और धनश्री वर्मा दोनों नजर आएंगी।
-शो में पवन सिंह, आकृति नेगी और धनश्री वर्मा के बीच दिखी शानदार केमिस्ट्री और टीमवर्क ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये तिकड़ी बड़े पर्दे पर कैसे धमाल मचाती है।












Click it and Unblock the Notifications