Yuzvendra Chahal ने प्रेग्नेंट पत्नी धनश्री वर्मा को धोखा दिया? आरजे महवश का पुराना वीडियो वायरल, क्या है सच?

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। शादी के करीब 4 साल बाद मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया था। इस रिश्ते के टूटने के बाद धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कई यूजर्स ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और गोल्ड डिगर तक कह दिया था। अब एक बार फिर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का नाम सुर्खियों में है।

आरजे महवश का पुराना इंटरव्यू वायरल
दरअसल आरजे महवश के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक ऐसे शख्स का जिक्र करती नजर आ रही हैं, जिसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था। इस बयान को सोशल मीडिया यूजर्स ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते से जोड़ दिया गया है। हालांकि वीडियो की पूरी कहानी कुछ और ही है।

Yuzvendra Chahal

क्या आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल पर साधा निशाना?

-दरअसल आरजे महवश ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया था, जिसका एक हिस्सा अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल क्लिप में आरजे महवश एक शख्स के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि उसका तलाक इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था।

-इस दौरान आरजे महवश कहती हैं- ओह गॉड! जिस चीज से ऊपरवाला आपको बचाता है। इस शख्स का तलाक इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था। एक बार धोखा देने वाला हमेशा धोखा देता है और कुछ भी उसे बदल नहीं सकता।

-आरजे महवश के इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों ने इसे सीधे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक से जोड़ दिया है। यूजर्स को लगा कि आरजे महवश का इशारा युजवेंद्र चहल की तरफ है। हालांकि इंटरव्यू का पूरा हिस्सा देखने पर इस दावे की सच्चाई कुछ और निकलती है।

युजवेंद्र चहल नहीं, किसी पुराने रिश्ते का कर रही थीं जिक्र

-वायरल क्लिप के दूसरे हिस्से में आरजे महवश अपनी पुरानी जिंदगी से जुड़ा एक अनुभव शेयर करती हैं। वह बताती हैं कि जब वह महज 19 साल की थीं, तब फेसबुक के जरिए उनकी मुलाकात एक लड़के से हुई थी। वह लड़का भी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था।

-आरजे महवश के इस खुलासे के बाद ये स्पष्ट होता है कि उनका जिक्र किसी पुराने परिचित और निजी अनुभव से जुड़ा था। वहीं युजवेंद्र चहल हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में वायरल बयान को युजवेंद्र चहल के तलाक से जोड़ना सही नहीं है। सोशल मीडिया पर अधूरी क्लिप के आधार पर लोगों ने इस बयान के अलग-अलग मायने निकाल लिए हैं।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की प्रेम कहानी

-युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। लॉकडाउन के समय युजवेंद्र चहल ने डांस सीखने के लिए ऑनलाइन क्लास ज्वाइन की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से हुई थी।

-डांस क्लास के जरिए शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में परिवार की मौजूदगी में धूमधाम से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते थे।

-हालांकि कुछ साल बाद उनके रिश्ते में खटास आने की खबरें सामने आने लगीं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना भी कम कर दिया, जिसके बाद उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

मार्च 2025 में खत्म हुआ युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता

-फरवरी 2025 में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। इसके बाद दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया। बताया गया कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया शुरू की थी।

-आखिरकार मार्च 2025 में मुंबई की फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। इस तरह शादी के करीब 4 साल बाद दोनों का रिश्ता कानूनी रूप से खत्म हो गया। तलाक के बाद धनश्री वर्मा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि दोनों की ओर से अपने रिश्ते के टूटने की वजह को लेकर विस्तार से सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई।

तलाक के बाद आरजे महवश से जुड़ा युजवेंद्र चहल का नाम

-धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ भी जोड़ा जाने लगा था। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

-हालांकि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश दोनों ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। युजवेंद्र चहल ने एक इंटरव्यू में भी आरजे महवश को अपनी अच्छी दोस्त कहा था और बताया था कि मुश्किल समय में उन्होंने उनका साथ दिया था।

-फिलहाल आरजे महवश का पुराना इंटरव्यू वायरल होने के बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन वायरल बयान को युजवेंद्र चहल से जोड़ने का कोई आधार सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों और इंटरव्यू में कही गई वास्तविक बातों के बीच अंतर समझना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+