यूट्यूबर ने 'आदिपुरुष' के सीन को किया रीक्रिएट, चकरा गया लोगों का दिमाग, बोले- '500 करोड़ फीके पड़ गए'

यूट्यूबर के वीडियो की शुरुआत टीजर से हो रही है, जिसमें प्रभास पानी के अंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

Adipurush Scene Recreate: फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को जबरदस्त तरीके से क्रिटिसाइज किया गया। किसी ने राम बने प्रभास पर सवाल खड़े किए, तो कोई रावण का किरदार निभाने जा रहे सैफ अली खान पर जमकर बरस पड़ा। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और वीएफक्स को लेकर भी इसे काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। लोगों ने फिल्म को बायकॉट करने तक की मांग उठा दी। अब एक यूट्यूबर खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह फिल्म आदिपुरुष के टीजर के सीन्स को फिर से रिक्रिएट करना है। इस यूट्यूबर ने प्रभास के अंडरवॉटर सीन को बड़े ही शानदार तरीके से रीक्रिएट किया है। वीडियो देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं। Kunwar नाम के यूट्यूबर के वीडियो की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं और इसे फिल्म से कंपेयर कर बढ़िया बता रहे हैं। वीडियो से लोग इतना इंप्रेस हुए कि यूजर्स ने उससे 'आदिपुरुष' के मेकर्स से संपर्क करने तक की सलाह दे डाली।

बदल डाला फिल्म की टीजर

बदल डाला फिल्म की टीजर

यूट्यूबर ने ये शॉर्ट वीडियो Kiri engine की मदद से क्रिएट किया है। 3डी की मदद से इस सीन को उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती के साथ तैयार किया है। प्रभास के अंडरवाटर सीन को क्रिएट करते हुए उन्होंने अलग ही वर्जन बनाया है, जो ये काफी शानदार लग रहा है। लोग इसे आदिपुरुष के टीजर से बेहतर बताते हुए इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सीन को किया रीक्रिएट

वीडियो की शुरुआत टीजर के ही एक सीन से होती है, जिसमें प्रभास पानी के अंदर बैठे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने इस पूरे अंडरवाटर सीन को रीक्रिएट किया। कुंवर बताते हैं कि किस तरह उन्होंने इस सीन को रीक्रिएट किया। इसके लिए उन्होंने किरी इंजन का उपयोग कर खुद 3डी स्कैन किया।

लोगों को खूब भाई क्रिएटिविटी

लोगों को खूब भाई क्रिएटिविटी

वीडियो शेयर करते हुए कुंवर ने लिखा, क्या आप चाहते हैं कि मैं और भी सीन रीक्रिएट करूं? लोगों ने उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं। कई लोगों ने कहा कि भारी-भरकम बजट वाली आदिपुरुष इसके आगे फीकी पड़ गई।

'500 करोड़ रुपये बर्बाद'

'500 करोड़ रुपये बर्बाद'

एक और यूजर ने कहा कि एक यूट्यूबर ही 'आदिपुरुष' की पूरी वीएफएक्स टीम से अच्छा काम कर लेता है। एक ने कहा कि भाई पूरी मूवी आप ही बना लो, सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि 500 करोड़ रुपये बर्बाद हैं।

ठीक कर डाली सारी खामियां

ठीक कर डाली सारी खामियां

कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद ये माना, कि कुंवर की कोशिश फिल्म से कहीं ज्यादा बेहतर है। कई लोगों ने उन्हें फिल्म के मेकर्स से संपर्क करने के लिए कहा। कुंवर ने बताया कि फिल्म के टीजर के वीडियो में उन्हें क्या-क्या खामियां मिलीं और दिखाया कि मजे ही मजे में उन्होंने ये खामियां ठीक भी कर डाली।

सबसे महंगी है 'आदिपुरुष'

सबसे महंगी है 'आदिपुरुष'

बताते चलें कि फिल्म 'आदिपुरुष' रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास राघव और सैफ अली खान लंकेश की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कृति सेनन और सनी सिंह सीता और लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म को अभी तक की सबसे महंगी इंडियन फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+