यूट्यूबर अरमान मलिक हिंदू हैं या मुस्लिम? दोनों पत्नियों पायल और कृतिका ने कैमरे पर बता दिया सारा सच
Youtuber Armaan Malik: सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर और यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक अपने वीडियोज के चलते लाइमलाइट में छाए रहते हैं। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां कर रखी है जिसके चलते वह हॉट टॉपिक बने रहते हैं। कई लोग इंटरनेट पर यूट्यूबर अरमान मलिक के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। इंटरनेट पर लोग अरमान मलिक और उनकी दो शादियों को लेकर कई तरह के सर्च भी करते रहते हैं।
अरमान मलिक हिंदू हैं या मुसलमान?
इसी बीच लोगों का सवाल है कि अरमान मलिक हिंदू हैं या मुस्लिम। लेटेस्ट व्लॉग में अरमान मलिक की दोनों पत्नियों ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनके पति अरमान मलिक हिंदू हैं या मुसलमान। व्लॉग की शुरुआत में अरमान मलिक बोलते हैं कि आप कई बार मुझसे पूछते हैं कि मेरी कास्ट क्या है। इसके बाद अरमान मलिक बोलते हैं- हिंदू या मुस्लिम कुछ नहीं होता है, ऊपरवाले ने हमें हिंदू समाज में पैदा किया है और सबकुछ भगवान ने बनाया है।

पत्नियों ने कहा- हम जाति-धर्म नहीं मानते हैं
इसी के साथ अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक भी वीडियो में बोलने लग जाती हैं। दोनों पत्नियां बोलती हैं- हां बिल्कुल सही बात है। हम किसी भी जाति-धर्म को नहीं मानते हैं। सबकुछ ऊपरवाले की ही देन है।
चार बच्चों के पिता हैं यूट्यूबर अरमान मलिक
आपको बता दें कि अरमान मलिक के इस वक्त चार बच्चे हैं, इनमें पायल के तीन और कृतिका का एक बच्चा है। दूसरी पत्नी से अरमान मलिक ने साल 2018 में शादी की थी। यूट्यूबर अरमान मलिक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अरमान मलिक के हर एक वीडियो रिलीज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार अरमान मलिक की दो शादियों की वजह से फैंस उन्हें मुसलमान समझते हैं लेकिन ऐसा नहीं है अरमान मलिक हिंदू हैं और उनका असली नाम संदीप है।












Click it and Unblock the Notifications