Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूट्यूबर अरमान मलिक को लड़का होगा या लड़की? क्या पायल का जेंडर टेस्ट करवाया गया? सामने आया ऐसा सच

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की फैमिली एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। खबर है कि अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक के घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं
जानकारी के मुताबिक अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। पायल और अरमान पहले से ही तीन बच्चों के माता-पिता हैं। अब पायल चौथी बार मां बनने वाली हैं। इस बार पायल ने नैचुरल कंसीव किया है, जबकि इससे पहले वह IVF प्रक्रिया के जरिए मां बनी थीं।

Youtuber Armaan Malik

पायल मलिक ने नैचुरली किया कंसीव

पायल मलिक ने बताया कि इस बार की प्रेग्नेंसी उनके लिए बेहद खास है क्योंकि ये पूरी तरह से नैचुरल है और वह इसे एक वरदान मानती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अरमान मलिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पायल की प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है।

जेंडर टेस्ट करवाने के लिए दुबई पहुंची मलिक फैमिली

-अरमान मलिक ने कहा है- पायल अब चौथे महीने में हैं और हम दुबई में हैं। यहां जेंडर टेस्ट करवाना पूरी तरह लीगल है। वीडियो में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि दुबई में जेंडर रिवील पार्टीज आम बात हैं और यहां माता-पिता को पहले से ही पता चल जाता है कि बच्चा लड़का होगा या लड़की।

-कृतिका मलिक ने वीडियो में कहा- बच्चे का जेंडर पता चलने से उसके लिए जरूरी सामान खरीदने की तैयारी पहले से करने में आसानी होती है। इस वीडियो के बाद अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक की एक और रील सामने आई है जिसमें दोनों शॉपिंग करने के लिए निकले दिखाई दिए।

-रील में कृतिका मलिक कहती हैं- भारत में लोग मानते हैं कि बच्चे के जन्म के बाद ही शॉपिंग करनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। दुबई में लोग जेंडर पता चलते ही बच्चे के लिए तैयारियां शुरू कर देते हैं। अब हम भी पायल के होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिएक्शन

-वीडियो में अरमान मलिक और कृतिका मलिक काफी खुश नजर आ रहे हैं और उत्साह से बच्चे के कपड़े व खिलौने चुनते दिखाई दे रहे हैं। यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजीसे वायरल हो रहा है और लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी है।

-कुछ दिनों पहले ये खबर आ रही थी कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल को छोड़ने का फैसला लिया है। कहा जा रहा था कि अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ आगे की जिंदगी बिताना चाहते हैं।

-दरअसल हाई कोर्ट ने यूट्यूबर अरमान मलिक को चेतावनी दी थी कि उन्हें अपनी दो पत्नियों में से किसी एक को तलाक देना होगा नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि इस मामले को लेकर अरमान मलिक, पायल या कृतिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+