यूट्यूबर अरमान मलिक की चौथी शादी पर मचा बवाल!, सामने आया ऐसा सच, फेसबुक पेज ने खोला राज
Youtuber Armaan Malik Fourth Wedding: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी 2 पत्नियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। 2 पत्नियों के चलते उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन इस बार लोग यूट्यूबर की चौथी शआदी को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक की चौथी शादी
यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक और 4 बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियोज और तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में इनको लोगों की तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। इन दिनों अरमान मलिक को लेकर चर्चा हो रही है कि उन्होंने चौथी शादी भी कर ली है।

अरमान मलिक की फोटोज हुईं वायरल
दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ फोटोज के वायरल होने के बाद ये दावा किया जा रहा है कि अरमान मलिक अपने घर में एक और नई बीवी ला चुके हैं। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उन्हें खुद यूट्यूबर ने ही शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों पर अब अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने रिएक्ट किया है।
'लोगों का काम है आपको जज करना'
आपको बता दें कि पायल और कृतिका मलिक नाम के एक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में अरमान और लक्ष की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें वो दोनों जिम में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- लोगों का काम है आपको जज करने का और हेटर्स से आपका घर नहीं चलता।
ये कितने नंबर की शादी है अरमान मलिक?
इस पोस्ट के सामने आने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- नई बीवी। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये क्या नया मामला है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ये कितने नंबर की शादी है अरमान मलिक। इतना ही नहीं, इसके अलावा इस पेज पर एक और पोस्ट शेयर किया गया है।
अरमान मलिक और लक्ष की जिम से फोटो
इस पोस्ट में भी अरमान मलिक और लक्ष की जिम से फोटो शेयर की गई है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- फिट रहोगे, हिट रहोगे हैशटैग अरमान मलिक। इस पोस्ट पर भी यूजर्स ने खूब रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई इन फोटोज को जिस पेज पर शेयर किया गया है, उसकी जिम्मेदारी Oneindia Hindi नहीं लेता है। हालांकि इन दोनों पोस्ट से ये साफ नहीं हो पा रहा है कि अरमान की चौथी शादी हुई है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications