कैसे प्रेग्नेंट हो गईं यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल? हुआ चमत्कार? एक ट्यूब पर कैसे होगा चौथा बच्चा?
Youtuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों और 4 बच्चों के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फिलहाल खबर है कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वह जल्द ही अपने चौथे बच्चे का स्वागत करेंगी।
प्रेग्नेंट हुईं अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल
यूट्यूबर अरमान मलिक और उनके परिवार ने अपने नए व्लॉग में लोगों को पायल मलिक की प्रेग्नेंसी की सारी सच्चाई बताई है। दरअसल पायल मलिक की प्रेग्नेंसी को पूरा परिवार किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहा है।

एक फॉलोपियन ट्यूब की मदद से कैसे होगा चौथा बच्चा?
पायल मलिक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह नैचुरली कंसीव कर पाएंगी, क्योंकि उनकी केवल एक ही फॉलोपियन ट्यूब है। ऐसे मामलों में गर्भधारण की संभावना बेहद कम होती है। पायल ने एक फॉलोपियन ट्यूब की मदद से अब तक तीन बच्चे पैदा कर लिए हैं।
क्या पायल के साथ हो रहा है कोई चमत्कार?
पायल मलिक ने कहा- मेरे बेटे चीकू का जन्म भी एक चमत्कार था। उसके बाद मैंने आईवीएफ (IVF) की मदद से 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और अब मैं फिर से मां बनने वाली हूं। मैंने नैचुरली कंसीव किया है। मेरे लिए ये भगवान का आशीर्वाद है।
सौतन कृतिका मलिक ने जताई खुशी
कृतिका मलिक ने साफ किया कि वह इस बार वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पायल की प्रेग्नेंसी से वह बेहद खुश हैं और अब पूरे दिल से उनका ख्याल रख पाएंगी। व्लॉग में अरमान मलिक ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा है- तू मां है, तुझे पूरा हक है। चाहे एक बच्चा कर या पांच, मेरा वंश तो आगे ही बढ़ रहा है।
अरमान मलिक ने पायल की प्रेग्नेंसी को लेकर कही ऐसी बात
-अरमान मलिक ने कहा- लोगों के 15-15 बच्चे होते हैं मोतो तो बस 5 होंगे। मेरे पिता के भी चार बच्चे थे और अब मेरा परिवार भी उसी राह पर चल रहा है। पायल ने लोगों को बताया कि चीकू के बाद उन्होंने बच्चा पाने के लिए आईवीएफ (IVF) का सहारा लिया था। पहला आईवीएफ असफल रहा था, लेकिन दूसरी कोशिश में उन्हें जुड़वां बच्चे हुएथे। वहीं, इस बार उनकी प्रेग्नेंसी पूरी तरह नैचुरल है, जिसे वह किसी करिश्मे से कम नहीं मानतीं।
-आपको बता दें कि पायल मलिक पहले से ही तीन बच्चों, चिरायु, अयान और तुबा की मां हैं। अब वह चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिससे परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं। वहीं डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट के बाद पायल की प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी है। हालांकि अल्ट्रासाउंड के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।












Click it and Unblock the Notifications