यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, कृतिका के बच्चे के साथ किया ये काम

Youtuber Armaan Malik: सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर और यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक अपने वीडियोज के चलते लाइमलाइट में छाए रहते हैं। आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां कर रखी है जिसके चलते वह हॉट टॉपिक बने रहते हैं। वहीं अरमान मलिक, दोनों पत्नियां कृतिका और पायल के सोशल मीडिया हैंडल भी उनकी लग्जरी लाइफ का सबूत देते नजर आ जाते हैं।

यूट्यूबर अरमान मलिक की दो शादियां
अरमान मलिक एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ साथ एक आलीशान जिम के मालिक भी हैं। साथ ही वह अपने म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज करते रहते हैं। इन सभी से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। वह सालभर में कई करोड़ रुपए कमा लेते हैं। वहीं, अरमान मलिक की तरह ही उनकी दोनों पत्नियां भी कंटेंट क्रिएटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका अपने वीडियोज और व्लॉग्स के चलते महीने भर में 1.5 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती हैं। पायल और कृतिका की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

youtuber armaan malik

कृतिका मलिक का वीडियो हुआ वायरल
यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियों का लेटेस्ट वीडियो रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक फोन में काफी बिजी होती है। तभी कृतिका फोन में बिजी पायल को देखकर गुस्सा होती है और उसे बाहर जाकर कूड़ा फेंकने के लिए कहती है। फोन में बात करते हुए पायल इतना फोक्स्ड होती है कि वह कृतिका के बेबी को गोद में लेकर ही कूड़ा फेंकने चली जाती है।

पायल कूड़े की जगह बच्चा फेक आती है
वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल मलिक बाहर जाते हुए भी फोन पर बात ही करती रहती हैं और ऐसे में वह कूड़े की जगह बच्चा बाहर फेंककर वापस चली आती हैं। जब घर वापस आाने पर कृतिका अपने बच्चे के बारे में पायल से पूछती है तब जाकर पायल को ध्यान आता है कि वह कूड़े की जगह बच्चा ही बाहर रखा आई है। इसके बाद पायल बच्चे को तुरंत कूड़ेदान से उठाकर लाती है और कृतिका अपने बच्चे की साफ सफाई करने लगती है। वहीं पायल भी अपनी इस हरकत के लिए कृतिका से माफी मांगती है।

वीडियो रील पर लोगों ने किए कमेंट्स
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो रील को शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कृतिका और पायल इस समय अपने चारों बच्चों की परवरिश में लगी हुई हैं। हालांकि दोनों समय समय पर वीडियोज बनाती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+