Youtuber Armaan Malik ने लिया बड़ा फैसला, बंद कर देंगे व्लॉगिंग? सबके सामने रखा ऐसा सच
Youtuber Armaan Malik: सोशल मीडिया की दुनिया में काफी नाम कमा चुके यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के सामने आने के बाद से उनके फैंस परेशान हो गए हैं।
यूट्यूब व्लॉगिंग बंद कर रहा है मलिक परिवार
अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका, ने घोषणा की है कि वह अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर डेली व्लॉगिंग नहीं करेंगे। इसके पीछे की वजह उनके बच्चे हैं, जिनकी परवरिश और दिनचर्या को वो अब पहली प्राथमिकता देना चाहते हैं।

अरमान मलिक ने बच्चों के लिए लिया बड़ा फैसला
हाल ही में एक वीडियो के जरिए यूट्यूबर अरमान मलिक ने कहा है- अब हमारे बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। हम चाहते हैं कि उनका खाना, पढ़ाई, सोना और खेलने का पूरा रूटीन बने, जो व्लॉगिंग के चलते नहीं हो पा रहा था। इसलिए हमने तय किया है कि कुछ समय के लिए हम तीनों व्लॉगिंग से ब्रेक लेंगे।
यूट्यूब के जरिए अरमान मलिक की होती थी मोटी कमाई
आपको बता दें कि अरमान मलिक का पूरा परिवार काफी लंबे समय से यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में तीनों इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हैं। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, अपनी निजी जिंदगी के अपडेट्स व्लॉगिंग के जरिए लोगों के साथ शेयर करते हैं। हालांकि इस फैसले के बाद अब तीनों का फोकस एक नए चैनल पर होगा।
बच्चों को लेकर शुरू करेंगे नया चैनल
जानकारी के अनुसार अरमान मलिक का परिवार पूरी तरह से सोशल मीडिया से अलविदा नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि वो लोग मिलकर एक नया यूट्यूब चैनल शुरू करेंगे जिसका नाम मलिक किड्स (Malik Kids) होगा। इस चैनल पर बच्चों से जुड़ी कुछ खास झलकियां और अपडेट्स शेयर की जाएंगी, लेकिन वह भी सीमित और सोच-समझ कर।
लोगों ने अरमान मलिक को लेकर कही ऐसी बात
-अरमान मलिक के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाएं भी उभर कर सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने मलिक परिवार की जमकर तारीफ की है और कहा है कि मलिक परिवार अब अपने बच्चों को स्क्रीन से दूर रखकर एक बेहतर माहौल देना चाह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि ये कदम इन लोगों को बहुत पहले ही उठा लेना चाहिए था।
-वहीं कुछ आलोचकों ने ये बात भी उठाई है कि बच्चों की प्राइवेसी और मानसिक विकास पर पहले भी बात होनी चाहिए थी। मलिक परिवार के इस फैसले को सोशल मीडिया पर एक जिम्मेदार और सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। खासकर तब, जब डिजिटल कंटेंट के लिए बच्चों को बार-बार कैमरे के सामने लाया जाता है। ऐसे में ये कदम कई अन्य फैमिली व्लॉगर्स को भी सोचने पर मजबूर कर सकता है।
अरमान मलिक की 2 पत्नियां और 4 बच्चे
-आपको बता दें कि यूट्यबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक ही घर में साथ में साथ रहती हैं। वहीं अरमान मलिक के दोनों पत्नियों से 4 बच्चे भी हैं।
-अरमान मलिक के साथ साथ उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी व्लॉगिंग के जरिए खूब पैसा कमाती हैं और लोगों को अपनी पर्सनल जिंदगी का अपडेट देती रहती हैं। दोनों फैंस के साथ अपनी जिंदगी की हर छोटी चीज शेयर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications