'मैंने शादी के लिए धर्म....' आखिरकार अरमान मलिक ने खोल ही दिया दो बीवियों का राज! बताया किस धर्म से है ताल्लुक

Armaan Malik news in Hindi: यूट्यूबर अरमान मलिक काफी सुर्खियों में रहते हैं। हर दिन किसी ना किसी वजह से वे चर्चा में आ ही जाते हैं। कई बार अरमान पर सवाल भी उठते रहे हैं और ये सवाल या तो उनकी दो बीवियों पर उठते हैं या फिर उनके धर्म को लेकर। अरमान मलिक को लेकर फैंस कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने फेम के लिए दो शादियां की हैं।

मगर हाल ही में अरमान मलिक ने इन सब दावों पर चुप्पी तोड़ते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। अरमान ने अपने धर्म और दोनों पत्नियों समेत अपने फेम को लेकर भी एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है। चलिये जानते हैं अरमान मलिक ने क्या कुछ कहा...

Youtuber Armaan Malik

क्या वाकई अरमान ने बदल लिया धर्म?
सबसे पहले तो ये जानते हैं कि अरमान मलिक हमेशा से अरमान मलिक नहीं थे। उनका नाम संदीप था। ऐसे में फैंस का ये आरोप लगता रहा है कि अरमान ने फैन फॉलोइंग के लिए अपना धर्म बदलकर नाम अरमान मलिक रख लिया। वे जानझकर मुस्लिम बन गए ताकि उनकी पॉपुलैरिटी बढ़े। मगर इन सब खबरों को अरमान ने सिरे से नकारते हुए कहा कि वे जन्म से हिंदू हैं और हिंदू ही रहेंगे।

आखिर क्यों संदीप से अरमान बने?
न्यूज 18 संग बातचीत में अरमान ने कहा कि आज से 13 साल पहले मैं दिल्ली आया था। दिल्ली की चकाचौंध देखी तो लगा कि संदीप नाम तो काफी हल्का है। इसके बाद मैंने अपना नाम अरमान रख लिया। मैंने सोचा कि इसे सुनने में भी मजा आएगा और बोलने में भी।

मैंने शादी के लिए धर्म...
जो कोई भी हिंदू और मुसलमान वाली बातें करता है ये बिल्कुल गलत है। मैं हिंदू हूं और पूरी जिंदगी हिंदू ही रहूंगा। अरमान ने आगे कहा कि लोगों की सोच बहुत छोटी है। मैंने शादी के लिए कोई धर्म नहीं बदला। जो लोग मेरी शादी को झूठा बताते हैं और धर्म बदलने की बातें करते हैं वे लोग अपनी जिंदगी से खुद परेशान हैं।

अरमान मलिक की हैं दो पत्नियां
बताते चलें कि अरमान मलिक ने पहली शादी पायल मलिक से की है और फिर इसके बाद वे कृतिका को अपनी जिंदगी में लेकर आए। कृतिका और पायल संग अकसर वे वीडियोज शेयर करते रहते हैं। पायल तीन बच्चों की मां हैं तो वहीं कृतिका का एक बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+