'आप सनी देओल जैसे दिखते हो...' किसान के पास खड़े होकर बात करने लगे एक्टर, तो पहचान नहीं सका शख्स
सनी देओल की फिल्म गदर 2 चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग के बीच एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वे एक किसान से बात कर रहे हैं। इस बीच किसान बोल पड़ता है कि आप सनी देओल जैसे दिखते हैं।

सनी देओल का अपना अलग ही फैनबेस है। एक्टर के दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। हर कोई सनी देओल को उनके दमदार किरदारों के चलते बखूबी जानता है। आज भी एक्टर के डायलॉग्स लोगों के सिर चढ़कर बोलते हैं। एक्टर की दीवानगी लोगों में कुछ इस कदर है कि उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला, जब खुद सनी देओल एक शख्स से मिले, तो उसका रिएक्शन एकदम नॉर्मल था। हद तो उस वक्त हो गई, जब बंदे ने कहा कि आपकी सूरत तो सनी देओल से मिलती है। ये सब सुनने के बाद एक्टर खुद की हंसी नहीं रोक पाए। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

'गदर 2' की शूटिंग में बिजी एक्टर
सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने महाराष्ट्र के अहमदनगर से शूटिंग शेड्यूल के वक्त का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैलगाड़ी पर एक गांव वाला आता है और सनी देओल की टीम का एक शख्स उससे बात करने लगता है। शख्स और एक्टर का टीम मेंबर दोनों आपस में बातचीत करने लगते हैं।
एक्टर ने शेयर किया वीडियो
इसके बाद किसान के पास सनी देओल भी आ जाते हैं। शख्स को पता ही नहीं होता कि सनी देओल से बात कर रहा है। तो वो तुरंत बोल पड़ता है कि आप सनी देओल जैसे लगते हैं। इसके बाद एक्टर हंस पड़ते हैं और बोलते हैं कि हां वही हूं। इसके बाद शख्स काफी शर्मिंदा हो जाता है और फिर एक्टर को पहचान लेता है।

'मैं आपके पापा के वीडियो देखता हूं'
इसके बाद गांव का वो शख्स सनी देओल से बातचीत करने लगता है और बोलता है कि आपके पापा धर्मेंद्र जी को सोशल मीडिया पर देखता रहता हूं। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनी देओल ने खुद इसे इंटरनेट पर शेयर किया है। लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो ने नेटिनज्स को खूब इंप्रेस किया है।

'दिल बड़ा है भईया का'
एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कहा कि दिल बड़ा है भईया का। वहीं एक ने कहा कि कितना नेचुरल और प्योर वीडियो है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग सनी देओल की तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ में एक्टर की फिल्म गदर 2 को लेकर काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सर आपकी अपकमिंग फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'गदर' मचाने आ रहे हैं सनी
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की बात की जाए, तो एक्टर जल्द ही अपनी फिल्म की प्रीक्वल से गदर मचाने आ रहे हैं। इन दिनों सनी अपनी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। साल 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। गदर 2 में वही ओरिजनल कास्ट को देखने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्टर की ये फिल्म रिलीज होनी है। उसी वक्त रणबीर कपूर की एनिमल और विवेक अग्निहोत्री की वैक्सीन वॉर भी रिलीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications