'बिना एक्सरसाइज के सेक्सी दिखने की सोच नहीं सकते आप', Ashram 3 की एक्ट्रेस ने खोले 'खूबसूरती के राज'
फिल्म निर्माता प्रकाश झा की आगामी वेब शो आश्रम 3 की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता 2007 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती के अपने अलग जलवे हैं। ईशा गुप्ता अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी शरीर को फिट, सेक्सी और पॉजिटिव बनाने के कुछ अहम नियम हैं। उन्हें फॉलो किए बिना खुद को फिट रखना संभव ही नहीं है।

सेक्सी बॉडी के लिए एक्सरसाइज जरूरी
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता जन्नत 2, रुस्तम, कमांडो 2 और बादशाहो जैसी फिल्मों में एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वे अपने फिटनेस का विशेष ध्यान रखती हैं। अपनी व्यस्त लाइफ से वे खुद के लिए समय निकालती हैं। ईशा गुप्ता एक एट्रेक्टिव लाइफ स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इसका कारण उनका हॉट लुक है। जिसे मेनटेन रखने के लिए उन्हें खासी मेहनत करनी पड़ती है। एक्ट्रेस का मानना है कि सेक्सी और पॉजिटिव बॉडी के लिए एक्सरसाइज जरूरी है।

आश्रम 3 एक्ट्रेस फिटनेस का राज
ईशा गुप्ता का फिटनेस गजब का है। लेकिन पूर्व मिस इंडिया को उन लोगों को समझना मुश्किल लगता है जो अपनी फिटनेस पर काम नहीं करना चाहते। इसके बावजूद वे पॉजिटिव बॉडी के बारे में बात करते हैं। ईशा गुप्ता कहती हैं कि बिना एक्सरसाइज के बॉडी को फिट और सेक्सी बनाना संभव नहीं है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ योगा भी करना चाहिए। इससे शरीर की सकारात्मकता बढ़ती है।

आश्रम 3 में ईशा का बोल्ड सीन
वेब शो आश्रम 3 में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता फिर से सेक्सी रोल में हैं। ईशा सोनिया की भूमिका निभाती हैं, जिन पर बॉबी देओल द्वारा निभाए गए बाबा निराला पर एक मजबूत प्रभाव है।

हर हाल में दिखना चाहती हूं सेक्सी
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि मेरे पास एक सीधा सा फॉर्मूला है मैं खुद को हर हाल में फिट रखना चाहती हूं। ईशा ने आगे कहा कि उन्होंने यह देखा है कि कई महिलाएं जब अपना फिटनेस खो देती है तो वे इसे सुधारने की कोशिश नहीं करती। लेकिन मुझे अपने स्वस्थ और फिट शरीर के साथ जीवन जीना चाहिए।

बॉलीवुड पार्टियों में जाना नहीं हैं पसंद
आश्रम 3 एक्ट्रेस ने अपने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे परिवार और दोस्तों पर मेरा प्रभाव रहा है, जिसके चलते इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं। ईशा गुप्ता ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड पार्टियों में जाना पसंद नहीं है। लेकिन जल्दी सोना, समय पर जागना पसंद है। एक्ट्रेस ने के कहा कि अगर आपकी प्राथमिकताएं हैं सही हैं तो आप जीवन में जो करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications